Easy Hacks: घर का दरवाजा एक समय के बाद जरूरत से ज्यादा आवाज करने लग जाता है। शुरुआत में दरवाजे से थोड़ी बहुत आवाज आती है, लेकिन धीरे-धीरे पूरा दरवाजा जाम हो जाता है और जरूरत से ज्यादा शोर करता है। ऐसा होने पर आपको पूरे दरवाजे को बदलने की आवश्यकता नहीं है। इस आर्टिकल में जानें कि कैसे आप दरवाजे के शोर को बंद कर सकते हैं।
बहुत बार हम शुरुआत में दरवाजे के शोर को इग्नोर करते हैं। ऐसा ना करें। जैसे ही दरवाजे से आवाज आनी शुरू हो तुरंत चेक करें और अगर आप खुद ठीक ना कर पाएं तो मैकेनिक को बुलाकर चेक करवाएं। (बारिश के कारण लकड़ी का दरवाजा फूले तो क्या करें)
इसे भी पढ़ेंः पंखे से आने वाली आवाज को करना है ठीक तो लें इन टिप्स की मदद
दरवाजे से आ रही आवाज को ठीक करने के लिए आप तेल की मदद ले सकते हैं। बहुत बार मौसम में बदलाव की मदद से दरवाजे में रखी चीजों पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि दरवाजा छुते ही आवाज आती है। ऐसे में आपको बस कॉटन की मदद से दरवाजे में लगे पेच पर तेल लगाएं।
दरवाजा जहां से दीवार से जुड़ा होता है, वहां पर ढेर सारे छोटे-छोटे पेच लगे होते हैं। अगर आप पेच के ऊपर साबुन की चक्की रब कर देंगे, तो आवाज बंद हो जाएगी। यह ट्रिक आप गाड़ी के दरवाजे से आने वाली आवाज को बंद करने के लिए भी यूज कर सकते हैं।
इन सभी टिप्स के अलावा आप दरवाजे को पेंट करने भी ठीक कर सकते हैं। बहुत बार दरवाजे से पेंट हटने की वजह से आवाज आती है। पेंट से दरवाजे को खूबसूरती और मजबूती दोनों मिलती है। (जिद्दी दागों को छूमंतर करेंगे ये नेचुरल रिमूवर्स)
इसे भी पढ़ेंः कूलर करने लगा है आवाज तो इन टिप्स से करें कम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।