क्या आपकी सबसे पसंद की अंगूठी कहीं खो गई है? क्या आपके इयररिंग की जोड़ी कहीं गुम गई है? क्या आप अपनी पसंद की कोई भी चीज कहीं रखकर भूल गई हैं? जी हां, अगर आपकी कोई भी पसंद की वस्तु कहीं खो गई है तो इसका पता आप मिनटों में लगा सकती हैं।
आज तक आपने शायद ज्योतिष से ऐसी चीजों का पता लगाने की बात की होगी। लेकिन आप न्यूमेरोलोजी से भी अपने खोए हुए सामान का पता लगा सकते हैं। अगर आप भी वह व्यक्ति हैं जो नियमित रूप से अपनी खोई हुई चीजों की तलाश में घर का चक्कर लगाते हैं तो आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि कैसे आप न्यूमेरोलोजी से अपनी खोई हुई वस्तु का पता लगा सकती हैं। खासतौर पर इस उपाय से आप अपने सोने का सामान भी आसानी से ढूंढ सकती हैं।
यह एक बहुत ही सरल विधि है जिससे आप निर्धारित कर पाएंगे की हमारी खोई हुई वस्तु कहां है। अगर आपको थोड़ा बहुत भी भाग और जोड़ आता है तो आप इस विधि को कर सकते हैं। आपकी जो भी चीज़ या वस्तु खो गई हो तो उसका नाम ज्ञात कर लें। उसके नाम में जितने अक्षर हैं उन अक्षरों में 3 जोड़ दें और जो योग फल आएगा उसमे 5 का भाग कर दें।
जब हम 5 का भाग करेंगे तो कुछ शेषफल आएगा। अगर वो शेषफल 1 आता है तो वह वस्तु कहीं घर में ही मौजूद है और अगर यदि शेषफल 2 आएगा तो वह वस्तु कहीं बाहर चोरी हो गई है और यदि शेषफल 3 आएगा तो वह वस्तु शयन कक्ष में ही मौजूद है। ऐसे में उस वस्तु को शयन कक्ष में ही ढूढें।
यदि शेषफल 4 आए तो वस्तु आपके घर के आसपास कहीं फेंकी गई है और यदि शेषफल 0 आए तो वस्तु किसी ने मज़ाक में छुपा कर रखी है और जल्द ही मिलने के योग हैं।
इसे जरूर पढ़ें:न्यूमेरोलॉजी एक्सपर्ट से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला साल 2022
अगर आपकी पसंद की सोने की अंगूठी खो जाए तो आप ऐसे अनुमान लगाएं। जैसे मानें कि अंगूठी में 3 अक्षर होते हैं तो हम 3 में 3 जोड़ देंगे जिसका योग 6 आएगा। उसके बाद हम 6 को 5 से भाग करेंगे तो शेषफल 1 आएगा और यदि शेषफल 1 आता है तो समझें कि आपकी अंगूठी घर में ही हो कहीं हो सकती है।
न्यूमेरोलोजी के अनुसार आपकी गुम हुई वस्तु का पता लगाने के लिए सबसे पहले संख्या 1 से लेकर 108 के मध्य का कोई भी अंक मन में सोच लें। अब अपने मन में सोचे हुए अंक को 9 से विभाजित करें। भाग देने पर जो अंक शेष बचता है वह शेषफल ही आपकी खोई हुई चीज के बारे में बता सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:नौकरीपेशा और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022, ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें
इस प्रकार आप अपनी किसी पसंदीदा खोई हुई वस्तु का पता मिनटों में लगा सकती हैं और उसे सही स्थान पर रख भी सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।