बिना वाशिंग मशीन कंबल को सुखाने के लिए लें इन हैक्स की मदद

सर्दियों में कपड़ों को सुखाने की काफी दिक्कत रहती है। ऐसे में अगर मशीन खराब हो जाए, तो परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। मगर हम आपके साथ कुछ ऐसे हैक्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से कंबल को सुखाया जा सकता है। 

 
how to dry kambal in hindi

सर्दियों का मौसम आते ही ऊनी कपड़े और कंबल निकलना शुरू हो जाते हैं। स्टोरेज की वजह से कपड़ों में से बदबू आती है और अगर बिना धोए पहने जाते हैं, तो खुजली और अन्य एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा होने लग जाती हैं। हालांकि, हम पहले से कई पहले ही हम सभी अपने बड़े-बड़े काम निपटा लेते हैं।

घर के सभी सदस्यों के ऊनी कपड़े एक-एक करके धोना, कंबल और तकियों पर धूप लगाना आदि जैसे काम बहुत पहले से ही शुरू हो जाते हैं, ताकि वक्त पर सामान का इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि, कुछ ऊनी कपड़ों को धोने या ड्राई क्लीन के लिए दे दिया जाता है। मगर कुछ कंबल ऐसे होते हैं जिन्हें ना तो धूप में सुखाया जा सकता है और ना ही ड्राई क्लीन पर दिया जा सकता है।

ऐसे में कंबल घर पर धोना बहुत बड़ा टास्क है, खासकर सुखाना क्योंकि धोने के बाद कंबल का वजन इतना ज्यादा हो जाता है कि मशीन में नहीं सुखाए जा सकते... ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

कंबल धोने से पहले सही समय चुनें

how do you dry a hand washed blanket

क्या कंबल सुखाने का सही समय से क्या संबंध, लेकिन संबंध है पर वो कैसे? बता दें कि जब कंबल सुखाने की बात आती है, तो इसे सही समय पर धोना भी निर्भर करता है। इससे होगा यह है कि अगर आप सुबह के वक्त कंबल की धुलाई करेंगी, तो धूप में रखे-रखे कंबल का पानी खुद ही निकल जाएगा।

रात होने से पहले कंबल को कमरे में रख दें और खिड़की खोल दें। फिर दोबारा कंबल को धूप में रख दें, ताकि कंबल का गीलापन आसानी से साफ हो जाए।

इसे जरूर पढ़ें-सर्दियों से पहले कुछ इस तरह से साफ करें अपने भारी-भरकम कंबल, नहीं पड़ेगी ड्राई क्लीन की जरूरत

कंबल पर लगे लेबल को जरूर पढ़ें

ऊपर वाला हैक तो बहुत ही आसान था, लेकिन इसके अलावा कोई भी हैक अपनाने से पहले लेबल को अच्छी तरह से जरूर पढ़ें। लेबल से आपको इतनी समझ तो जरूर हो जाएगी कि कंबल को धोना है और सुखानाकैसे है।

साथ ही, किन चीजों से कंबल धोने से बचना चाहिए...अगर आपको कंबल धोने से पहले ये सारी चीजें पता लग जाएंगी, तो आपका महंगा कंबल खराब होने से बच जाएगा।

कंबल सुखाने के लिए स्टैंड आएगा काम

how to dry woolen blankits

कपड़ों का स्टैंड कंबल सुखाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हैक अपनाने के लिए कंबल को मशीन या फिर हाथ से धो लें और फिर कुछ देर रख दें। थोड़ा-सा पानी निकालने के बाद स्टैंड पर कंबल सूखने के लिए छोड़ दें।

अगर कंबल ज्यादा हैवी है तो इसे निचोड़े नहीं, वर्ना आपके हाथ दुख जाएंगे। आप स्टैंड को आसानी से बाहर और अंदर कर सकते हैं। जब तेज धूप निकले तो स्टैंड बाहर निकाल लें और शाम को कमरे के अंदर रख लें।

छन्नी और ड्रायर का करें इस्तेमाल

यह हैक आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए बहुत कमाल का हैक है। इसके लिए आपको तीन चीजें चाहिए होंगी जैसे छन्नी, कोई भारी सामान और ड्रायर।

इसे जरूर पढ़ें-वॉशिंग मशीन में कपड़े सुखाते समय इस्तेमाल करें ये टिप्स, कभी नहीं होंगे खराब

मशीन में कैसे करें वॉश कंबल?

How are blankets dry cleaned

  • वॉश साइकल को डेलिकेट्स या हैंडवॉशपर सेट करें।
  • वॉश टेंपरेचर 30 से ज्यादा ना हो।
  • कंबल को सीधे वॉशिंग मशीन में डालने की जगह किसी मैश बैग में रखें।
  • फिर धोएं और कंबल का पानी निकाल लें।

यूं हटाएं साड़ी से दाग

कंबल से आप व्हाइट विनेगर या नींबू के रस की मदद से दाग को आसानी से हटा सकते हैं। इसे कंबल पर डालें और कुछ देर बाद धो लें। बस आपका काम हो जाएगा।

आपको यह जानकारी कैसी लगी, वो कमेंट कर हमें जरूर बताएं। आप अगर किसी अन्य तरह से जल्दी कपड़े सुखाती हैं तो अपनी ट्रिक भी हमारे साथ शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP