Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:37 AM IST

हैंड वॉश लिक्विड का इस्तेमाल सिर्फ हाथ साफ करने में नहीं बल्कि इन कामों में भी करें

सिर्फ हाथ साफ करने के लिए नहीं बल्कि इन मुश्किल कामों में भी हैंड वॉश लिक्विड का उपयोग कर सकती हैं।
Updated:- 2021-11-04, 09:30 IST
image

अच्छा, अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि हैंड वॉश लिक्विड को आप किस काम के लिए सबसे अधिक उपयोग करती हैं, तो बिना टाइम लिए आप बोले कि गंदे हाथ को साफ करने के लिए इस्तेमाल करती हूं। लेकिन, अगर आपसे यह बोला जाए कि हैंड वॉश लिक्विड का इस्तेमाल आप सिर्फ हाथ साफ करने के लिए नहीं बल्कि अन्य कई मुश्किल कामों में भी कर सकती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा। जी हां, इस लेख में हम आपको हैंड वॉश लिक्विड के कुछ बेहतरीन इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

गार्डन से कीड़ों को रखें दूर

different uses of hand wash liquid inside

जी हां, तीन से चार चम्मच हैंड वॉश लिक्विड की मदद से आप आसानी से बगीचे से मौजूद छोटे से बड़े कीड़े को भगा सकती हैं। इसकी तेज महक के चलते चंद मिनटों में कीड़े गार्डन में भाग सकते हैं। इसे आप मौसमी कीड़ों को भगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको हैंड वॉश लिक्विड के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों की ज़रूरत पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: लोहे की खिड़की में लगे जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

स्प्रे बनाने के लिए सामग्री 

different uses of hand wash liquid inside

  • हैंड वॉश लिक्विड-1/3 कप
  • बेकिंग सोडा-2 चम्मच
  • पानी-3 लीटर 
  • सिरका-3 चम्मच (ऑप्शनल)
  • स्प्रे बोतल-1

 

बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले आप पानी में हैंड वॉश लिक्विड को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • अब इसमें बेकिंग सोडा या फिर सिरका डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
  • अब इसे स्प्रे बोतल में भर लीजिए।

तैयार स्प्रे को पौधे पर आप अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। जैसे ही आप इस स्प्रे का छिड़काव करेंगे तो आप देखेंगे कि पौधे से कीड़े भाग रहे हैं। इसके अलावा आप इस स्प्रे की मदद से सिंक, बर्तन आदि चीजों की भी सफाई कर सकती हैं। स्टोर रूम आदि जगहों से कीड़ों को भगाने के लिए भी इस स्प्रे इस्तेमाल कर सकती हैं। (डिटर्जेंट पाउडर के कुछ बेहतरीन इस्तेमाल)

 

इसे भी पढ़ें: अपने फेवरेट कपड़ों को चूहों से बचाने के लिए आजमाएं ये तरीके

फ्लोर की करें सफाई 

different uses of hand wash liquid inside

इस तैयार मिश्रण से आप सिर्फ कीड़े ही नहीं भगा सकती हैं बल्कि इसकी मदद से आप फ्लोर को भी चमका सकती हैं। तैयार मिश्रण को आप फ्लोर पर डालकर अच्छे से फैला दीजिए और एक से दो लीटर पानी डालने के बाद क्लीनिंग ब्रश से सफाई कर लीजिए। हैंड वॉश लिक्विड में कुछ मिक्स किए बिना भी आप इसे फ्लोर, बाथरूम आदि जगहों की सफाई में इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।