दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोग पानी से जुड़ी समस्या की यहां करें शिकायत

घर में पानी ना आने की समस्या कोई नई नहीं है। चलिए जानते हैं कि आप इस दिक्कत से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। 

how to do water supply complaint in up

घर पर गंदा पानी आना कोई नई बात नहीं है। गंदा पानी तो छोड़िए कभी कभी तो पानी आना ही बंद हो जाता है। ऐसे में लोग घर के बचे कुचे पानी से काम चलाते रहते हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि हम पानी की सप्लाई बंद होने पर शिकायत भी कर सकते हैं। अब आपके मन में सवाल आएगा कैसे, तो आइए जानते हैं पानी की सप्लाई की शिकायत करने का क्या तरीका है।

दिल्ली के लोग ऐसे करें पानी की शिकायत

how to complaint for dirty water in delhi

दिल्ली के कई इलाको में अक्सर पानी से जुड़ी समस्या देखने को मिलती है। अगर आप भी कभी पानी की समस्या का सामना करें तो आप दिल्ली जल बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। पानी से जुड़ी कोई समस्या, पानी के बिल की परेशानी, सीवर से जुड़ी कोई समस्या और किसी गैरकाननूी गतिविधि के लिए आप 1800117118 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। यह एक टोल फ्रि नंबर हैं।

इन नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क

  • 23538495
  • 23634469
  • 23513073
  • 23527679
  • 9650291021 (व्हाटस्प नंबर)

यूपी में पहने वाले लोग कैसे करें शिकायत?

दिल्ली जल बोर्ड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश का भी एक जल निगम है जहां आप पानी से जुड़ी किसी भी समस्या की शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के लिए आपको (0522) 2620172, 2620272 और 91 (0522) 2620173 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।(महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर)

यहां भी की जा सकती है शिकायत

complaint for water issue

खराब पानी की शिकायत करने के लिए आपको ना सिर्फ जल बोर्ड के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं बल्कि अपने एरिया के पार्षद से भी सपंर्क कर सकते हैं। कई बार समाधान होने में बहुत ज्यादा देरी हो रही होती है। ऐसी स्थति में आप अपनी कॉलोनी के चयनित सदस्य के आगे भी अपनी सारी समस्या रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःघर पर आसानी से बनाएं पानी साफ करने की मशीन, खर्चा महज 40 रुपए

तो ये थी पानी की कंपलेंट से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा घर से जुड़ी किसी भी समस्या का हल जानना चाहते हैं तो हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP