herzindagi
emergency helpline number for womens

कोई भी महिला आफत में है तो लगाए इस नंबर पर फोन, देशभर में करता है काम

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">महिलाओं की मदद के लिए सरकार ने कुछ नंबर जारी किए है, इन नंबर को अभी से Save&nbsp;</span><span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">कर लें।</span>
Editorial
Updated:- 2023-01-06, 15:58 IST

क्या आप भी करती हैं रात में ट्रेवल? तो अब आपको डरने की जरूरत नहीं है। कई बार हमें रात में किसी भी कारण से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे समय में कई बार हम डरकर भी बाहर नहीं जाते हैं लेकिन अब आपको डरने की जरूरत नहीं हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ नंबर के बारें में बताने वाले हैं यह नंबर सरकार ने खासकर महिलाओं के लिए जारी किया है।

इस नंबर पर आप दिन हो या रात किसी भी समय पर संपर्क कर सकती हैं। ऐसे में आपको कभी भी ऐसा लगे कि आपका कोई पीछा कर रहा है तो आप फोरन इस नंबर पर कॉल कर सकती हैं। राज्यों ने अपने स्तर पर भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जिन पर कॉल करके तुरंत मदद पाई जा सकती है।

भारत की राजधानी दिल्ली में इन नंबरों के जरिए महिलाओं को मिलती है मदद

वुमंस हेल्पलाइन नंबर 1091/1090 पूरे देश के लिए है। अगर बात भारत की राजधानी दिल्ली की करें तो 0111-23219750 पर कॉल कर सकती हैं। इस नंबर पर आप कभी भी कॉल करके मदद मांग सकती हैं।

SMS के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवाएं

emergency helpline number for women

वहीं आप चाहे तो SMS के जरिए भी अपनी बात को पुलिस तक पहुंचा सकती हैं। दिल्ली की महिलाएं और लड़कियां घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न तथा महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों से संबंधित मामलों में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 से मदद मांगती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Delhi Accident Case: इन जघन्य अपराधों ने खोली पोल, देश में महिला की सुरक्षा अब भी बड़ा सवाल

उत्तर प्रदेश की सरकार ने महिलाओं के लिए जारी किया है नंबर

आपको बता दें कि अगर आप उत्तर प्रदेश में रहती हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। राज्य में बढ़ती घटना को देखते हुए सरकार ने साल 2012 में वूमेन पावर लाइन 1090 की स्थापना की है। ऐसे में कोई भी महिला देर रात भी इस नंबर पर कॉल करके सहायता मांग सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें:मिलिए मलीशा खारवा से जिन्हें कहा जाता है स्लम प्रिंसेस ऑफ इंडिया

महिला आयोग ने घरेलू हिंसा के लिए भी जारी किया नंबर

आपको बता दें कि दिल्ली महिला आयोग ने घरेलू हिंसा की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर- 9350181181 जारी किया है। ऐसे में आप व्हाट्सएप के जरिए भी अपनी शिकायत कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।