(How to do aarti with Camphor) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में कपूर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके इस्तेमाल आरती और हवन में मुख्य रूप से किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में नियमित रूप से कपूर से आरती करें, तो घर में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है और घर में सकरात्मक ऊर्जा का भी संचार हो सकता है। वहीं बिना आरती के पूजा-पाठ अधूरी मानी जाती है। अब ऐसे में अगर आप कपूर जला रहे हैं, तो उसे जलाने की विधि का भी उल्लेख किया गया है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कपूर की आरती किस विधि से करना चाहिए और कपूर को कैसे जलाना चाहिए।
अगर आपकी आरती के लिए कपूर जला रहे हैं, तो पहले अक्षत को रखें और जिस भी देवता की आरती कर रहें हैं, उनका ध्यान करें। उसके बाद कपूर उस अक्षत के ऊपर रखकर जलाएं। इससे आराध्य प्रसन्न हो सकते हैं और व्यक्ति के ऊपर उनकी कृपा बनी रहती है।
आरती करने से पहले अपने ईष्टदेव का ध्यान करें। उसके बाद रुई घी या तेल में भिगाकर तांबे (तांबे के बर्तन से पूजा) या पीतल के बर्तन में प्रज्वलित करें। वहीं अगर आप कपूर की आरती कर रहे हैं, तो मिट्टी के दीए में या फिर पान के ऊपर शक्कर रखकर उसपर कपूर (कपूर के उपाय) रखें और फिर दीपक प्रज्जवलित करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि कपूर की आरती करने के दौरान अक्षत कपूर के ऊपर ही रखकर करें। इससे देवी-देवता प्रसन्न हो सकते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Guru Mantra: आरती से पहले क्यों बोला जाता है गुरु मंत्र, जानें कारण
आरती करने के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें- कर्पूर गौरम करुणावतारम मंत्र से मिलते हैं अनगिनत फायदे, जानें इसका महत्व
ऐसी मान्यता है कि कपूर की खुशबू बहुत तीखी होती है, तो वातावरण में तेजी से फैलती है। इसमें मौजूद सकारात्मक शक्तियों का संचार होता है। पूजा के समय जलाया कपूर से निकला धुआं वातावरण में फैलता है और पूजा कर रहे भक्तों को ब्रह्मांडीय शक्ति से भी जोड़ने का कार्य करता है।
अगर आप भी कपूर से अपने ईष्टदेव की पूजा करते हैं, तो यहां बताए गए नियमों को जरूर पढ़ें और इसके अलावा आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।