Laung Aur Kapoor Ke Upay: शारदीय नवरात्रि पर घर में लौंग और कपूर जलाने का सही समय क्या है?

ज्योतिष शास्त्र में कपूर का विशेष महत्व बताया गया है और ऐसा कहा जाता है कि इसे जलाने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आमतौर पर लौंग और कपूर एक साथ जलाया जाता है जिससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और समृद्धि बनी रहती है। यही नहीं इससे आपकी मानसिक सेहत भी अच्छी रहती है। पूजा-पाठ में भी इसका इस्तेमाल करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। वैसे तो नियमित रूप से घर में लौंग और कपूर जलाना शुभ होता है, लेकिन यदि आप शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में लौंग और कपूर का धुआं करती हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। इन दोनों ही सामग्रियों को नवरात्रि के दिनों में जलाने के कुछ विशेष नियम होते हैं और इसका सही समय भी होता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि अगर आप भी शारदीय नवरात्रि पर घर में लौंग और कपूर का धुआं करती हैं तो इसे जलाने का सबसे शुभ समय कौन सा होता है।
नवरात्रि में किस समय जलाएं लौंग और कपूर
- नवरात्रि के दौरान घर में लौंग और कपूर जलाने का सबसे शुभ समय शाम का माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय माता दुर्गा का पूजन और आरती होने के बाद आपको घर में लौंग और कपूर जलाना चाहिए।

- ऐसा करने से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है। लौंग और कपूर जलाने के बाद उसका धुआं पूरे घर में फैलने दें, जिससे किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सके।
- अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो आप रात को सोने के पहले लौंग और कपूर जलाएं जिससे वातावरण में इसके सकारात्मक प्रभाव होते हैं। नवरात्रि के दौरान लौंग और कपूर सुबह की बजाय शाम को ही जलाना शुभ माना जाता है।
- नवरात्रि के दौरान लौंग और कपूर सुबह की बजाय शाम को ही जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के समय कपूर जलाने से आपके घर में समृद्धि आती है और आपके परिवार में शांति आती है।
इसे जरूर पढ़ें: किस बर्तन में जलाना चाहिए लौंग और कपूर?
नवरात्रि में लौंग और कपूर जलाने का महत्व
- नवरात्रि के दौरान लौंग और कपूर जलाने से आपकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को ठीक करने में मदद मिलती है। घर में चले आ रहे कई दोष जैसे कालसर्प दोष, पितृ दोष या वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।
- नवरात्रि के दौरान घर में लौंग और कपूर का धुआं करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर करने में मदद मिलती है।
- कपूर और लौंग को एक साथ जलाने से आपका मानसिक तनाव भी कम हो सकता है और आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।
- नवरात्रि में रात के समय कपूर और लौंग जलाने से न केवल धन और समृद्धि आती है, बल्कि यह किसी भी बाधा को दूर करके आपके कठिन काम को भी आसान बनाने में भी मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा को लौंग और कपूर चढ़ाना क्यों होता है शुभ?
अगर आपकी नवरात्रि के पावन अवसर पर सही समय का ध्यान रखते हुए घर में लौंग और कपूर जलाती हैं तो इसका प्रभाव पूरे साल दिखाई दे सकता है और घर में खुशहाली बनी रहेगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।