Guru Mantra: आरती से पहले क्यों बोला जाता है गुरु मंत्र, जानें कारण

Aarti Se Pehle Kyu Bola Jata Hai Guru Mantra: हिन्दू धर्म में भगवान की पूजा के बाद आरती का विधान है। आरती के बिना कोई भी पूजा, यज्ञ, अनुष्ठान आदि पूर्ण नहीं माने जाते हैं और न ही उनका संपूर्ण फल व्यक्ति को प्राप्त होता है।
सनातन परंपरा में आरती से जुड़ी कई नियम बताये गए हैं। इन्हीं में से एक है आरती से पहले और बाद में मंत्रों का उच्चारण। जिस प्रकार आरती के बाद भगवान शिव का मंत्र 'करपूर गौरम' बोला जाता है ठीक ऐसे ही आरती से पहले गुरु मंत्र बोलने की परंपरा है।
- ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि आरती से पहले गुरु मंत्र अवश्य बोलना चाहिए।
- गुरु मंत्र के बोले बिना आरती शुरू करना सही नहीं समझा जाता है। इसे गुरुओं का अनादर माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'
- असल में एक उचित गुरु ही व्यक्ति को आध्यात्म की ओर बढ़ने की शिक्षा-दीक्षा देते हैं।
- गुरु के माध्यम से ही व्यक्ति भगवान (भगवान का भोग क्यों लगाते हैं) के समीप पहुंचता है। भगवान के बारे में जान पाता है।
- गुरु के कारण ही किसी भी व्यक्ति को भगवान और उनकी भक्ति के बारे में जानने को मिलता है।
- गुरु ही व्यक्ति को उचित-अनुचित का पाठ पढ़ाते हैं और उन्हें भक्ति की तरफ ले जाते हैं।
- गुरु के माध्यम से ही व्यक्ति नकारात्मकता के अंधेरे से भक्ति के उजाले में आ पाता है।
- धर्म-ग्रंथों में भी यही बताया गया है कि भगवान तक पहुंचने का जरिया गुरु से ही होकर जाता है।
- इसलिए आरती से पहले गुरु मंत्र बोलने का नियम है। इससे हम गुरु के प्रति आभार प्रकट करते हैं।
- गुरु का धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमें भगवान की भक्ति करने के योग्य बनाया।
- आरती से पहले गुरु मंत्र बोले जाने के पीछे का एक कारण और भी माना जाता है।
- कारण ये है कि जब हम गुरु मंत्र का जाप करते हैं तब हम आरती (आरती करने के नियम) की शुद्धि करते हैं।
- यानी कि आरती से पहले गुरु मंत्र का जाप करके हम आरती के दोष दूर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Mantra Significance: पढ़ाई में अवल आने के लिए करें मां सरस्वती के मंत्रों का जाप
- ताकि आरती का पूरा फल प्राप्त हो और घर में सकारात्मकता की स्थापना हो।
- इसलिए आरती से पहले 'गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु' मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
तो इसलिए किया जाता है आरती से पहले गुरु मंत्र का उच्चारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, pexels
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।