Vastu Shastra Upay 10 September: घर के इस हिस्से में जलाएं कपूर, पितृपक्ष में मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान लोग अपने पितरों के नाम से श्राद्ध करते हैं। साथ ही ब्राह्मण को भोजन करवाते हैं, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। ऐसे में आप अपने घर का वातावरण भी शुद्ध करने के लिए कपूर जला सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर के वातावरण को पवित्र बनाता है। आइए एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल जी से जानते हैं पितृपक्ष में आप घर के किस हिस्से में कपूर जला सकते हैं।
घर में कपूर जलाने का क्या होता है महत्व
- कपूर जलाने से वातावरण में शुद्धि होती है।
- जब भी हम घर में कपूर जलाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही आसपास का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।
- पितरों की कृपा प्राप्त करने और घर में शांति बनाए रखने के लिए आप रोजाना इसे जलाएं। साथ ही इसका एक सही समय बना लें।
- जिस दिन आपके घर में श्राद्ध हो तो उस समय आपको इसे जरूर जलाना चाहिए। इससे आपके पितरों को शांति प्राप्त होगी।
पितृपक्ष में घर के किस हिस्से में जलाएं कपूर?
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) सबसे पवित्र दिशा मानी गई हैं। यहां कपूर जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
- रोजाना पूजा घर में कपूर जलाना पितरों की आत्मा को शांति देने के साथ घर में सुख-समृद्धि लाता है।
- प्रवेश द्वार पर कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा अंदर नहीं आती और घर का वातावरण पवित्र बना रहता है।
- कपूर को आप अपने लिविंग एरिया में भी जरूर जलाएं। इससे पूरे घर का वातावरण शुद्ध बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: Bedroom Ka Vastu: क्या आप भी बेडरूम में रखती हैं लव सिंबल? रिश्ते में प्यार नहीं, बन सकती है दरार की वजह; जानें वास्तु नियम
पितृपक्ष में कपूर से जुड़े वास्तु उपाय
- रोज शाम को कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाएं।
- कपूर जलाते समय ऊं पितृ देवाय नमः मंत्र का जाप करें।
- आप चाहें तो कपूर के साथ लौंग भी जलाएं, इससे पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
- घर के कोनों में नियमित रूप से कपूर जलाने से रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: पितरों की तस्वीर के पास वास्तु अनुसार रखें ये 3 चीजें, नाराज पूर्वज हो जाएंगे खुश
पितृपक्ष में कपूर जलाना केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भी बेहद शुभ माना गया है। यदि इसे सही दिशा और सही तरीके से जलाया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।