Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:30 PM IST

बच्चों के सफेद मोजे नीचे से हो गए हैं काले, तो इन हैक्स की मदद से हर बार चमका सकते हैं आप

बच्चों के पैर ज्यादा पसीना छोड़ते हैं, क्योंकि वह दिनभर भागदौड़ करते रहते हैं। यही कारण है कि बच्चों के मोजे रोज धोना जरूरी है। अगर आप रोज नहीं धोएंगे, तो इसे साफ करना आसान नहीं होगा।
Updated:- 2024-12-22, 08:30 IST
easy way to clean childrens white socks at home

अक्सर लोगों को समझ नहीं आता है कि पूरे दिन जूते पहने रहने के बाद भी आखिर सफेद मोजे नीचे से गंदे क्यों हो जाते हैं। दरअसल, इसका कारण यह है कि जूते भले ही बंद हो, लेकिन इसमें धूल-मिट्टी जाती रहती है। जब धूल और पसीना आपस में मिलता है, तो पसीने की वजह से मिट्टी मोजे पर चिपक जाती है, यही कारण है कि मोजे नीचे से गंदे हो जाते हैं। लेकिन बच्चों के मोजे को रोज धोने का समय, तो माता-पिता के पास भी नहीं होता। इसलिए वह 2 से 3 दिन पहनने के बाद मोजे को धोते हैं, लेकिन तब तक मोजे बहुत ज्यादा गंदे हो गए होते हैं। ऐसे में 3 दिन बाद जब आप मोजे को धोएंगे, तो इससे दाग हटाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी सफेद मोजे को एकदम नए की तरह चमकाना चाहते हैं, लेकिन मोजे पर लगा मिट्टी का दाग साफ नहीं हो पा रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मोजे घर में साफ करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।

सफेद मोजे साफ करने के लिए इन हैक्स को करें फॉलो

easy ways to clean kids white socks at home

  • अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि काले हो गए सफेद मोजे को कैसे साफ करना है, तो इन हैक्स को फॉलो करें। इसके लिए सबसे पहले आपको सफेद मोजे को कुछ घंटों के लिए पानी में छोड़ना चाहिए। कोशिश करें कि पानी हल्का गर्म हो। अगर आप सफेद मोजों को हल्के गर्म पानी में भिगों कर रखते है, तो इसपर जमी मिट्टी ढ़ीली हो जाती है, जो पानी में निकल जाती है।
  • आप चाहें, तो पानी में कोई भी डिटर्जंट पाउडर भी मिला सकते हैं। आप 1 से 2 घंटे तर डिटर्जंट वाले पानी में मोजों को भिगोकर रखेंगे, तो इनसे मिट्टी का दाग साफ करना आसान हो जाएगा।
  • 2 घंटे बाद आप मोजे को पानी से निकालें और हाथ से रगड़ें, अगर हाथ से रगड़ने पर दाग साफ नहीं हो रहा है, तो इसपर ब्रश का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे मोजे फट सकते हैं, या जल्दी घिस जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

easy ways to clean kids white socks at home1

  • अगर दाग साफ नहीं हो रहा है, तो आप मोजों पर नींबू काटकर रगड़ें। नींबू में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो मोजों पर लगे मिट्टी के दाग को अच्छे से साफ कर देगें। अगर मोजे पर तेल का भी दाग लगा है, तो नींबू से इसे भी साफ करना आसान है। नींबू से साफ करने के बाद आप 2 से 3 मिनट तक मोजे को छोड़ दें, इसके बाद किसी भी साबुन ले रगड़कर हाथों से साफ कर लें। आप देखेंगे कि मोजों पर लगा हुआ मिट्टी का दाग साफ हो गया है।
  • इन आसान हैक्स का इस्तेमाल आप हर बार कर सकते हैं। इससे आपको सफेद मोजों को लंबे समय तक नया रखने में मदद मिलेगी।
  • यह सफेद मोजों को साफ करने का आसान तरीका है।

इसे भी पढ़ें- Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।