Easy Tips To Clean White Socks: सफेद मोजे बच्चों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों तक, हर कोई पहनता है। यह भले ही पहनने में आपको अच्छे लग रहे हों, लेकिन यह गंदे भी जल्दी होते हैं। जब रोज धोने के बाद भी मोजों पर काले निशान बने रह जाते हैं, तो लोग इसे फेंकने का मन बनाते हैं। क्योंकि, पैर के तलवे की गंदगी और धूल मिट्टी मोजों में जिद्दी दाग की तरह जम जाती है, जिसे साफ करना महिलाओं के लिए भी मुश्किल हो जाता है। तलवे का निशान मोजे पर छप जाता है, जिसे आप कितना भी ब्रश से रगड़ लें, साफ नहीं होता। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सफेद मोजे धोने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप मिनटों में इसकी चमक पहले जैसी बना सकती हैं।
सफेद मोजे से दाग कैसे हटाएं?
बाजार में कई डिटर्जेंट और क्लीनिंग प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन बार-बरा मोजे पर इनका प्रयोग करने से यह खराब हो जाते हैं। अगर आप रोजाना प्रयोग होने वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स यूज करती हैं, तो इससे दाग साफ करने में बहुत समय लग जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मोजे को साफ करने के लिए किन चीजों की होगी जरूरत?
- 2 चम्मच सिरका
- 1 चम्मच नींबू का रस
- गुनगुना पानी
- नमक
- ब्रश
- डिटर्जेंट पाउडर

सिरके की मदद से कैसे साफ करें करें सफेद मोजे के दाग?
- अगर सफेद मोजे आपको रोज धोना है, तो आपको अपने घर में सिरका पाउडर रख लेना चाहिए। क्योंकि, इससे आप आसानी से मोजो को नए जैसा चमका सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक बाल्टी में गुनगुना पानी भरना है।
- इसमें आप 2 मग गुनगुना पानी भरें।
- अब आप इसमें सिरका और नींबू का रस मिलाएं।
- अब आप इसमें गंदे सफेद मोजों को डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप हल्के हाथों से ब्रश से रगड़ें
- इस तरह सफेद मोजे पर लगे तलवे के दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।
- यह सफेद कपड़ों को धोने का आसान तरीका है।

नींबू की मदद से कैसे साफ करें सफेद मोजों के दाग?
- इसके लिए आपको सफेद मोजों को रात में ही गुनगुने पानी में भिगोकर छोड़ देना चाहिए।
- इससे मोजो पर लगे दाग हल्के हो जाते हैं।
- अब आप सुबह नींबू मोजों पर लगे दाग पर सीधा रगड़ें।
- इसके बाद हल्के गुनगुने पानी में मोजो को छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद साबुन लगाकर इसे ब्रश की मदद से रगड़ें।
- आप देखेंगी की दाग साफ हल्का हो गया है।
- यह सफेद कपड़ों से दाग हटाने का अच्छा तरीका है।

बिना सिरके और नींबू के कैसे साफ करें सफेद मोजों के दाग
- अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आप नमक की मदद से साफ कर सकती हैं।
- आपको पहले एक मग हल्के गर्म पानी में नमक मिलाना है।
- इसमें फिर मोजों को डुबोकर रख दें।
- अब आप इसे ब्रश की मदद से रगड़ें और फिर से इसे गुनगुने पानी में डालकर छोड़ दें।
- 2 से 3 बार इस प्रक्रिया को फॉलो करने के बाद आप देखेंगी कि दाग हल्का हो गया है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों