गंदे प्लास्टिक कूलर को सिर्फ 1 चीज से 5 मिनट में करें साफ

सफेद प्लास्टिक का कूलर कुछ अधिक ही गंदा हो गया है तो इस इन टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करके आसानी से चमका सकते हैं। आइए जानते हैं।

how to clean white plastic cooler with vinegar

How To Clean Cooler: देश के लगभग हर हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से बचने के लिए कई लोग घर में एसी लगवा रहा रहे हैं तो कई लोग कूलर खरीद रहे हैं।

एक मिडिल क्लास के लिए एसी लगवाना आसान नहीं होता है। इसलिए मिडिल क्लास के लोग कूलर का इस्तेमाल करना अधिक पसंद करते हैं, क्योंकि कूलर के मेंटेनेंस में कम खर्च होता है और बिजली बिल भी कम आता है।

लेकिन समय-समय कूलर की सफाई नहीं करते हैं, तो कूलर पर गंदगी की मोटी परत जम जाती है। अगर कूलर प्लास्टिक का हो और सफेद रंग का हो तो फिर निरंतर सफाई करते रहना चाहिए।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके गंदे से गंदे प्लास्टिक के कूलर को चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

सबसे पहले करें ये काम

cooler cleaning hacks

गंदे प्लास्टिक के कूलर को घर पर साफ करना कोई बड़ा काम नहीं है, लेकिन उससे पहले आपको कुछ चीजों को फॉलो करने की जरूरत है। इसके लिए 1 लिटर पानी में 2-3 चम्मच नमक और 2-3 चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को कूलर के सभी हिस्सों पर डालकर छोड़ दें। इससे कूलर पर मौजूद निशान सॉफ्ट हो जाते हैं और बाद में सफाई करना आसान होता है।

इसे भी पढ़ें:बालकनी से लेकर लिंविंग रूम तक की सफाई करने के कुछ आसान टिप्स

सिरके का करें उपयोग

cooler cleaning tips at home

खाना बनाने या फिर किसी अन्य चीज की सफाई और दाग हटाने के लिए आपने एक बार नहीं, बल्कि कई बार सिरके का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से गंदे से गंदे सफेद प्लास्टिक के कूलर को 5 मिनट के अंदर चमका सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले एक बाउल में 3-4 चम्मच सिरके को डालें।
  • अब इसमें 1-2 चम्मच अमोनिया पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद मिश्रण को दाग वाले हिस्से पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।

कूलर की घास को ऐसे साफ करें

cooler grass cleaning tips

कूलर की घास बहुत जल्दी गंदी होती है। इसे साफ करना भी कई लोगों के लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में सिरके की मदद से घास को आप आसानी से साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले कूलर से घास को अलग कर लें।
  • इधर एक बड़े से बर्तन में 2-4 लीटर पानी, 3 चम्मच सिरका और 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण में घास को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 5 मिनट बाद मिश्रण में से घास को निकालकर फ्रेश पानी से साफ कर लें। आप वॉटरजेट से भी साफ कर सकते हैं।
  • नोट: आपको बता दें कि घास के अंदर मौजूद गंदगी साफ हो जाती है।
  • नोट: घास से आने वाली गंदी बदबू भी दूर हो जाती है।

इन टिप्स को भी करें फॉलो

how to clean cooler with vinegar tips

गंदे प्लास्टिक के कूलर को साफ करने के लिए आप अन्य कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ब्लीच पाउडर का घोल तैयार करके भी कूलर और घास की सफाई कर सकते हैं। ब्लीच पाउडर के अलावा हाइड्रोजन पेरॉक्साइड भी कूलर को साफ करने के लिए एक बेस्ट लिक्विड हो सकती है।

नोट: कूलर को साफ करने के बाद कूलर और घास को कुछ समय के लिए धूप में जरूर रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP