How To Clean Washing Machine: वॉशिंग मशीन हो गई है गंदी तो सिरके की मदद से करें साफ

टॉप लोड वाशिंग मशीन को भी आप विनेगर की मदद से साफ कर सकते हैं, इसे चमकाना काफी आसानी है।
Updated:- 2022-09-30, 11:08 IST
image

वॉशिंग मशीन अंदर से साफ होने के साथ ही बाहर से भी साफ होना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही आपके टॉप लोड वाशिंग मशीन को खराब होने से बचा देगी। कई बार हम समय रहते चीजों का ध्यान नहीं रखते है और ये देखते ही देखते अचानक खराब हो जाती है।

washing machine cleaning tips

बता दें कि कई बार सफाई न होने की वजह से इसमें खराब बदबू, जर्म्‍स बैक्टीरिया और फफूंदी जमा हो सकती है। वही आज के समय वाशिंग मशीन साफ करने के कई तरीके है लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेहद सिंपल तरीका बताने वाले है। ऐसे में आप खुद से बिना खर्च के आसानी से साफ कर सकते हैं।

साफ करने का तरीका

  • मशीन को साफ करने का तरीका।
  • मशीन की साफ सफाई करने के लिए सबसे पहले मशीन शुरू करें और उसमें गरम पानी भर दें।
  • अब वाॅशर चलाएं और व्हाइट विनेगर मेजर करें और वॉशर में डाल दें।
  • आपको करीब 1 कप विनेगर डालना है।
  • डीप क्लीनिंग के लिए पानी में एक कप बेकिंग सोडा भी मिलाया जा सकता है।
  • अब मशीन बंद करें और वाशिंग मशीन को 5 मिनट तक चला कर छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें: घर पर है छोटी वॉशिंग मशीन तो एक साथ बहुत से कपड़े धोने के लिए आजमाएं ये हैक्स

कुछ समय मशीन बंद रखें

आप वॉशिंग मशीन को करीब एक घंटे तक बंद रखें, ताकि विनेगर और सोडा आपके वॉशिंग मशीन से बदबू, जर्म्‍स बैक्टीरिया और फफूंदी को खत्म कर सकें। इससे मशीन के अंदर जमा गंदगी साफ हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से करें अपनी वॉशिंग मशीन को साफ, कम होगी रिपेयरिंग की जरूरत

क्लीनर का इस्तेमाल कर बाहर से करें साफ

वॉशिंग मशीन के बाहरी सतह को साफ करने के लिए आप क्लीनर का इस्तेमाल करें। क्लीनर को मशीन के गंदे हिस्‍सों पर स्‍प्रे करें और जमा गंदगी को साफ करने के लिए कपड़े का इस्तेमाल करें। मिनटों में आपका वॉशिंग मशीन पहले की तरह नया हो जाएंगा।

अब वाशिंग मशीन से पानी निकालें

अब आप वॉशिंग मशीन मे भरा हुआ पानी निकाल लें। बता दें कि अपने वॉशिंग मशीन को साफ रखने के लिए आपको हर तीन महीने में मशीन की सफाई करनी चाहिए। ऐसे में आपका टॉप लोड वॉशिंग मशीन नए की तरह चमकता रहता है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।