गंदे स्विच बोर्ड को कुछ ही मिनटों में साफ करता है यह घरेलू नुस्खा

How To Clean Switch Board: घर को साफ-सुथरा रखना लगभग हर किसी को पसंद होता है। खासकर मानसून के समय कई लोग दिन में दो-दो बार घर की सफाई करते हैं ताकि मानसून में आने वाली बदबू को दूर हो जाए।
लोग घर को तो साफ रखते हैं, लेकिन कुछ चीजों की सफाई करना भूल जाते हैं। स्विच बोर्ड एक ऐसी ही चीज है जिसकी सफाई करने में कई लोग डरते हैं। तेल, सब्जी या मसालों के छिटके की वजह से किचन का स्वीट एकदम काला हो जाता है। इसी तरह बाथरूम आदि जगहों का स्विच बोर्ड भी काला पड़ जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से गंदे से गंदे और काले पड़े स्विच बोर्ड को चंद मिनटों में साफ करके चमका सकते हैं।
सबसे पहले करें ये काम
- काले पड़े स्विच बोर्ड को साफ करना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन स्विच बर्ड को साफ करने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। सबसे पहले स्विच का ऑफ कर लें। इसके अलावा मेन पॉवर को भी ऑफ कर दें।
- जब आप मेन स्विच का पॉवर ऑफ करे तो घर के अन्य सदस्यों को भी इसके बारे में बता दें। अगर सफाई के दौरान कोई गलती से पॉवर ऑन कर देगा तो फिर मुश्किलें बढ़ सकती है। इसलिए सफाई करने से पहले घर वालों को बता दें।
- स्विच बोर्ड की सफाई के लिए ग्लव्स का जरूर इस्तेमाल करें। इससे करंट लगने का डर नहीं रहता है।
इसे भी पढ़ें: गंदे से गंदे टाइल्स को चमकाने के लिए ये हैक्स आएंगे काम
केरोसीन का तेल इस्तेमाल करें
जिस एक चीज से काले पड़े स्विच बोर्ड को साफ करने की बात कर रहे हैं उसका नाम केरोसीन का तेल है। इसे कई लोग मिट्टी का तेल भी बोलते हैं। इसके इस्तेमाल से बोर्ड पर मौजूद जिद्दी से जिद्दी दाग आसानी से साफ जाता है। आपको बता दें कि प्लास्टिक या लोहे में लगे जंग को हटाने के लिए मिट्टी का तेल ही इस्तेमाल किया जाता है। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बर्तन में 1-2 कप मिट्टी का तेल डालें।
- अब इसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण में क्लीनिंग ब्रश को डुबोकर स्विच बोर्ड पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
- नोट: बेकिंग सोडा गंदगी के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और मिट्टी का तेल आसानी से साफ करता है।
केरोसीन और अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल करें
घर की सफाई करने या किसी चीज पर मौजूद दाग को हटाने के लिए अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल कई लोग करते रहते हैं। ऐसे में किचन या बाथरूम का स्विच बोर्ड काला पड़ गया है तो इन दोनों के इस्तेमाल से चमका सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाउल में 3-4 चम्मच अमोनिया पाउडर को डालें।
- अब इसमें 3-4 चम्मच मिट्टी का तेल डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को स्विच बोर्ड पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें।
- कुछ समय बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: बालकनी की टाइल्स में लगे गमले के निशान को हटाने के आसान टिप्स
स्विच बोर्ड को साफ करने के अन्य टिप्स
मिट्टी का तेल या फिर बेकिंग सोडा और अमोनिया पाउडर के अलावा अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से काले से काले पड़े स्विच बोर्ड को आसानी से साफ करने चमका सकते हैं। इसके लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइडऔर सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन टिप्स का भी रखें ध्यान
सफाई करने के बाद भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब आप स्विच बोर्ड को साफ कर लें तो लगभग 30 मिनट तक ऑन न करें। सफाई के दौरान पानी का अधिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।