herzindagi
how to clean rusty steel gate with baking soda and vinegar

Rust Removal Hacks: 2 चम्मच पाउडर से धोया तो जंग लगा गेट भी चमक उठेगा नए जैसा, देखकर हर कोई पूछेगा- नया लगवाया है क्या?

अगर स्टील की ठीक से सफाई और देखभाल न की जाए, तो उस पर जंग लगना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर आप इसकी सही सफाई कर लेंगी, गेट को फिर से पहले जैसा चमका सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-15, 17:26 IST

घर के बाहर स्टील के गेट्स लगवाना आजकल ट्रेंड हो गया है। लगभग हर कोई अब लोहे के गेट की जगह स्टील के गेट लगवाना पसंद करता है। स्टील के गेट न सिर्फ आकर्षक दिखते हैं बल्कि कम मेंटेनेंस वाले भी होते हैं। हालांकि, जितना स्टाइलिश और मॉडर्न स्टील दिखता है, उतना ही इसका सही से ध्यान रखना भी जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसकी अच्छे सफाई करना जरूरी है। खासकर बरसात के मौसम में या नमी वाली जगहों पर गेट की सफाई अगर आप नहीं करती हैं, तो इसे आप जंग लगने से नहीं बचा पाएंगी। ध्यान रखें कि केवल लोहे के गेट नहीं बल्कि स्टील के गेट पर भी जंग लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जंग लगे गेट को साफ करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे। इसकी मदद से आप आसानी से जंग को साफ कर लेंगी।

जंगे लगे गेट को कैसे साफ करें?

त्योहारों का समय शुरू होने वाला है, ऐसे में हर कोई घर की सफाई पर खास ध्यान देगा। कई लोग इस मौके पर घर में पेंट भी करवाते हैं, ऐसे में अगर घर के बाहर का गेट खराब लग रहा है, तो इसपर भी पेंट करवाने की सोचते हैं। हालांकि आपको पेंट करने का खर्च करने की जरूरत नहीं है, आप जंग लगे गेट की सफाई खुद कर सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गेट को पानी से गीला कर लेना है।
  • पहले आपको धूल-मिट्टी की सफाई करनी है, इसके बाद जंग का निशान साफ करेंगे।
  • अब आप एक मग में सफेद विनेगर डालें।
  • इसके बाद टूथब्रश या किसी भी पतले ब्रश की मदद से इसे स्टील जंग वाली जगह पर लगाएं।
  • अब विनेगर को लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे जंग ढीला हो जाएगा।
  • इसके बाद आप हल्के हाथ से ब्रश से इसे साफ करें।
  • इससे जंग साफ हो जाएगा।
  • ध्यान रखें कि अगर पेंटेड/पाउडर-कोटेड है, तो आपको विनेगर लगाने से बचना चाहिए।
  • यह गेट से जंग दूर करने का अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें - Rust Removal Hacks: रोज ऑफिस से आने के बाद ताला खोलते समय फंस जाती है चाभी, तो जंग लगे ताले को ठीक करने के लिए अपनाएं यह आसान तरीका

सफेद विनेगर

दूसरा तरीका

  • स्टील से जंग आप नमक और नींबू की मदद से भी साफ कर सकती हैं।
  • पहले आप जंग वाले हिस्से की अच्छे से सफाई कर लें, ताकि साफ कपड़े से धूल-मिट्टी हटाई जा सके।
  • अब उस जगह पर मोटी परत में नमक छिड़कें।
  • इसके बाद जंग वाले निशान पर नींबू का रस निचोड़ कर अच्छे से लगाएं।
  • अब आप 20–30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब आप ब्रश या कपड़े की मदद से निशान वाले हिस्से पर रगड़ें
  • इससे जंग ढीली हो जाएगी और निशान साफ हो जाएगा।
  • इसके अलावा आप ब्लीच की मदद से साफ कर सकती हैं। हल्के ब्लीच पाउडर से आपको गेट का जंग साफ करना है, तो इसे आप कपड़े की मदद से साफ कर सकती हैं।
  • यह जंग साफ करने का अच्छा तरीका है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें - 2 बार यूज करने के बाद ही रेजर में लगने लगती है जंग? इन टिप्स को करेंगी फॉलो तो महीनों तक रहेगा नए जैसा

clean

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।