2 बार यूज करने के बाद ही रेजर में लगने लगती है जंग? इन टिप्स को करेंगी फॉलो तो महीनों तक रहेगा नए जैसा

हेयर रिमूव के लिए रेजर का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं, इस समस्या को अच्छे से समझती होंगी। अच्छा रेजर मार्केट में 80 रुपये से 100 रुपये तक आता है। ऐसे में अगर 2 से 2 बार इस्तेमाल करने के बाद ही अगर इसमें जंग लगने लगता है, तो हेयर रिमूव में काफी परेशानी होती हैं। जब रेजर पर जंग लगता है, तो यह इससे आसानी स्मूथली हेयर रिमूव नहीं होता, इसके साथ ही से स्किन पर कट लगने या इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप चाहती हैं कि रेजर पर जल्दी जंग न लगे और लगभग 4 से 5 बार आप इसका इस्तेमाल आराम से कर लें, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेजर से जंग लगने से कैसे बचाएं, इसके कुछ हैक्स बताएंगे।
रेजर पर जंग क्यों लगता है?
- इसका सबसे बड़ा कारण है पानी में भीगते रहना। कई महिलाएं रेजर यूज करने के बाद उसे साबुनदानी में ही छोड़ देते हैं। ऐसे में रोज नहाने के दौरान उसपर पानी गिरता रहता है, जिसकी वजह से इसपर जंग लग जाता है।
- दूसरा कारण यह है कि कई बार महिलाएं रेजर प्रयोग में लाने के बाद इसे सही से साफ नहीं करती। इसमें गंदगी या बाल फंसे रहते हैं, जिसकी वजह से इसपर जंग लग जाता है।
- साबुन के साथ रखना भी जंग लगने का कारण हो सकता है। साबुनदानी में यह रखा रहता है, जिसकी वजह से इसकी ब्लेड पर साबुन लग जाता है। अगर आप इसे ऐसे ही कई दिनों तक रहने देती हैं, तो यह जंग लगने का कारण बनता है।
इसे भी पढ़ें- बालों से तकिए पर लग गए हैं तेल के निशान? ये तरीके दूर करेंगे समस्या
रेजर को जंग से बचाने के उपाय
- रेजर को इस्तेमाल करने के बाद सबसे पहले जरूरी है कि आप इसे अच्छे से साफ कर लें, ताकि इसमें गंदगी न फंसी रहे। रेजर को केवल पानी से धोना काफी नहीं है। इसे आप अच्छे से ब्रश से साफ करके कपड़े से सुखा लें। गीला छोड़ने की वजह से ही इसपर जंग जल्दी लगता है।
- रेजर इस्तेमाल करने के बाद इसे साबुनदानी में न छोड़ें। अगर आपका बाथरूम हमेशा बंद रहता है, तो आप इसे कमरे में रख लें, इससे यह नमी के संपर्क में नहीं आएगा, जिससे जंग नहीं लगेगा।
- अगर आप रेजर का पानी सुखाने के बाद इसपर हल्का ऑयल लगाकर रखती हैं, तो इसपर नमी जल्दी असर नहीं करेगी। यह नैचुरल प्रोटेक्शन लेयर रखने का अच्छा तरीका है। जंग हटाने का जबरदस्त तरीका है, हर दिन आप फॉलो करती हैं, तो दिक्कत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- उमस वाली गर्मी में पति की शर्ट के कॉलर पर जम गए हैं पसीने के जिद्दी दाग? सिर्फ 10 रुपये के खर्च में होंगे छूमंतर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।