हद से ज्यादा गंदा दिखने लगा है पोछा? पॉलीथिन वाले इस हैक से 5 रुपये में करें साफ...बदबू भी होगी दूर

How to Clean Mop With Polythene: क्या आपका पोछा भी बहुत गंदा हो चुका है? पोछे से घर की सफाई तो सभी करते हैं, लेकिन उसी पोछे की सफाई करना हम अक्सर भूल जाते हैं। इसकी वजह से पोछे से बदबू भी आने लगती है। अगर आपका भी पोछा बहुत ज्यादा गंदा दिखने लगा है, तो उसे आप एक हैक से साफ कर सकते हैं। आइए जानें, गंदा और मैला पोछा कैसे साफ करें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-27, 17:04 IST
How to Clean Mop With Polythene

Pocha Kaise Saaf Karen: क्या घर में पोछा लगाने पर आपका घर और भी गंदा नजर आने लगा है? दरअसल, घर की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले पोछे को ही लोग साफ करना भूल जाते हैं। पोछे की अगर सफाई ना की जाए, तो उसमें धूल-मिट्टी और गंदगी जमने लगती है। अगर गंदे और काले पोछे से आप अपने घर की सफाई करते हैं, तो इससे पूरे घर से एक अजीब-सी बदबू भी आ सकती है।

पोछे को साफ करना काफी मुश्किल होता है। अगर इसे आपने महीनों तक साफ नहीं किया, तो इसके अंदर मौजूद गंदगी और मैल जिद्दी हो जाते हैं। इसे पानी से 10 बार भी साफ करने पर इसकी गंदगी सही से साफ नहीं होती। ऐसे में आप एक हैक की मदद से अपने गंदे से गंदे पोछे को अच्छे से साफ कर सकते हैं। आइए जानें, गंदे पोछे को घर पर खुद से कैसे साफ करें?

क्या-क्या चाहिए?

  • पॉलीथिन
  • नमक
  • बेकिंग सोडा
  • लिक्विड डिटर्जेंट
  • नॉर्मल पानी
  • फिनाइल

पोछे को साफ करने वाला घोल कैसे बनाएं?

How to make mop cleaning solution

पोछे को साफ करने वाला घोल तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पॉलीथिन लें। पॉलीथिन में आपको नमक और बेकिंग सोडा डालना है। इसे पोछे के साइज के हिसाब से डालें। इसके बाद, इसमें लिक्विड डिटर्जेंट, फिनाइल और पानी भी मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब पोछे से गंदे हिस्से को इस पॉलीथिन के अंदर डालकर इसे बांध दें और हैंडल के सहारे इसे खड़ा कर लें। इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

गंदे और काले पोछे को कैसे साफ करें?

गंदे और काले पोछे को साफ करने के लिए मिश्रण से भरी हुई थैली को बार-बार हिलाएं। इससे पोछे का मैल बाहर आएगा। इस मिश्रण से आपका पोछा जल्दी साफ होगा। बाद में इसे पानी से 3-4 बार साफ करें। आप देखेंगे कि आपका पोछा बिल्कुल नए जैसा दिखने लगा है।

पोछा गंदा क्यों होता है?

Why does the mop get dirty

फर्श की सफाई करते हुए, उस पर मौजूद धूल, मिट्टी और गंदगी पोछे के रेशों में फंस जाती है। इसके अलावा, नमी और गंदगी की वजह से पोछे पर बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जिससे उससे बदबू आने लगती है। ऐसे में बदबू और गंदगी से बचने के लिए पोछे को रोज डिटर्जेंट के पानी से साफ करना जरूरी है।

यह भी देखें-नए कपड़े की तरह चमकेगा आपके घर का पोछा, बस धोने से पहले पानी में मिला दें एक चम्मच पाउडर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP