Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

गर्मियों में पोछे से आने लगी है गंदी बदबू ? ट्राई करें ये 5 मिनट वाला आसान ट्रिक

कई बार गीला पोछा रहने की वजह से उसमें से बदबू आने लगती है। यह बदबू आसानी से कम नहीं होती है। ऐसे में आप 5 मिनट वाले आसान ट्रिक को ट्राई करें।
Updated:- 2025-06-13, 22:49 IST
image

गर्मियों में अक्सर नमी और गर्मी के कारण पोछे में से अजीब से बदबू आने लगती है। ऐसे में जब हम दोबारा पोछे का इस्तेमाल करते हैं, तो वो अजीब से बदबू पूरे घर में फैल जाती है। इसकी वजह से फ्लोर भी गंदा नजर आता है। फ्लोर पर पानी के दाग अलग से दिखाई देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पोछे को अच्छे से साफ करें। इसके लिए आप 5 मिनट वाली ट्रिक को ट्राई कर सकते हैं। इससे आसानी से आपका पोछा साफ हो जाएगा। साथ ही, इसमें बदबू भी नहीं आएगी।

पोछे से बदबू कब आती है

Dirty mop

कई बार हम पोछे को खुले में रखने की बजाए। उसे बिना सुखाए बाथरुम या बंद जगह पर रख देते हैं। ऐसे में पोछे पर धूप नहीं लगती है। इसकी वजह से पानी की बदबू पोछे में रह जाती है। जब हम दोबार इसे इस्तेमाल करते हैं, तो वही बदबू पूरे घर में आने लगती है। इसलिए पोछे को साफ रखना बेहद जरूरी होता है।

पोछे को 5 मिनट में कैसे करें साफ

3 - 2025-06-13T160621.800

  • इसके लिए आपको एक प्लास्टिक का बैग लेना है।
  • इसमें आपको थोड़ा सा डेटॉल, सॉल्ट, बेकिंग सोडा और कोई भी बाथरुम क्लीनिंग लिक्विड लेना है।
  • अब इन सभी चीजों में थोड़ा सा पानी डालना है, ताकि पोछा अच्छे से पानी में डूब जाए।
  • अब पोछे को इसमें डालकर पन्नी के सिरे को बंद कर देना है।
  • इसके बाद इसे ऊपर नीचे करके अच्छे से साफ करना है। जब तक सारी गंदगी न निकल जाए।
  • अब आपको इस पोछे को फ्रेश पानी से साफ करना है।
  • फिर कुछ समय के लिए इसे धूप में सूखने दें।
  • इस ट्रिक से आपके पोछे की बदबू गायब हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: फ्लोर क्लीनर खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, घंटों तक रहेगी चमक

पोछा इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Cleaning mop

  • पोछे का इस्तेमाल हमेशा साफ करके फ्लोर की क्लीनिंग करें। इससे आपके फ्लोर पर दाग नहीं लगते हैं।
  • पोछे को धूप में रखें, ताकि इसकी बदबू गायब हो सके।
  • पोछे को नियमित तरीके से साफ करके रखें।
  • पोछे को लगाने से पहले पानी में डेटॉल या फ्लोर क्लीनर लिक्विड का इस्तेमाल करें।

इस ट्रिक से आप अपने पोछे को अच्छे से साफ कर सकते हैं। साथ ही, इससे आप जब फ्लोर पर पोछा लगाएंगी, तो इसमें कोई बदबू नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें: बाज़ार से नहीं बल्कि घर पर बनाएं नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर, जानिए कैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।