नए कपड़े की तरह चमकेगा आपके घर का पोछा, बस धोने से पहले पानी में मिला दें एक चम्मच पाउडर

फर्श को साफ रखने के लिए आपको दिन में कम से कम 1 बार पोछा तो लगाना ही पड़ता होगा। अगर आपके घर में बच्चे हैं फिर तो कई बार एक दिन में आपको 2 से 3 बार भी पोछा लगाना पड़ जाता है। लोग फर्श को साफ करने के लिए कई तरह के कपड़े और पोछे का इस्तेमाल करते हैं।
आजकल तो डंडी वाले पोछे आ गए हैं, जिसकी वजह से अब आपको पोछा लगाने के लिए झुकना भी नहीं पड़ता होगा। लेकिन फर्श की सफाई करने वाला यह पोछा कुछ ही दिनों में गंदा नजर आने लगता है। अगर आप इसे सही से साफ नहीं करेंगे, तो 2 से 3 दिनों में ही यह आपको काला दिखने लगेगा।
अक्सर लोग घर के पोछे को किसी कोने वाली जगह पर छिपाकर रखते हैं। क्योंकि यह इतना ज्यादा गंदा होता है कि इसे छिपाना ही पड़ता है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको को कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिससे आपके घर का पोछा भी आपके कपड़े की तरह चमकता हुआ नजर आएगा।
गंदे हो गए पोछे के कपड़े को कैसे साफ करें? (How To Clean a Dirty Mop Easily)

पहला तरीका- फर्श को बार-बार कपड़े के पोछे से पोंछने की वजह से धूल, मिट्टी और मैल पोछे पर चिपक जाते हैं। इससे आप कितनी बार भी पोछे को पानी में डालें, इसमें से गंदगी निकलती ही रहती है। लेकिन अब आप मिनटों में कपड़े के पोछे को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको किसी महंगे लिक्विड की जरूरत नहीं पडे़गी।
- सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें। ध्यान रखें कि पानी को अच्छे से उबालना है।
- इसके बाद आप इस पानी में 2 चम्मच नमक, 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और 1 चम्मच नींबू का रस मिला दें।
- पानी को अच्छे से उबाल लें और इस एक बाल्टी में निकाल दें।
- अब आप बाल्टी में कपड़े के पोछे को डालें और डंडी की मदद से हिलाएं।
- आप चाहें, तो पोछे को तब तक पानी में रहने दें, जब तक पानी ठंडा नहीं होता।
- इसके बाद पोछे को पानी से निकालें और इसे ब्रश की मदद से रगड़ें।
- अब साफ पानी में पोछे को धो लें।
- आप देखेंगे कि आपके घर का पोछा एकदम नए जैसा चमकने लगा है।
इसे भी पढ़ें- नई झाड़ू से निकलता है बहुत ज्यादा भूसा, तो इन 3 टिप्स की मदद से हो जाएगा साफ
चिपचिपे पोछे को कैसे साफ करें? (How To Clean A Sticky Mop)

दूसरा तरीका- अगर आप रोज पोछे को अच्छे से धोकर सूखने के लिए नहीं रखेंगे, तो यह बहुत जल्दी फट कर खराब हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में ही आपको बार-बार घर में पोछे बदलना पड़ता है। किचन में इस्तेमाल होने वाले पोछे की सफाई करना और भी ज्यादा जरूरी होता है।
- इसके लिए आप चाय पत्ती और नींबू के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हर दिन चाय के समय इस्तेमाल होने वाली चायपत्ती को आप फेंके नहीं। इसे आप संभाल कर रख लें।
- जब आपके पास एक कटोरी वेस्ट चाय पत्ती इकट्ठा हो जाए, तो आप इसे एक बड़े बर्तन में पानी डालकर उबाल लें।
- इसमें आप 2 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच नमक मिला लें।
- इसमें अब आप एक चम्मच विनेगर डालें।
- पानी को अच्छे से उबलने दें।
- पानी का रंग जब बदल जाए, तो इसे पोछे वाली बाल्टी में निकाल लें।
- अब इसमें गंदा पोछा डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- ऐसा करने से पोछे का चिपचिपापन खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- कूलर का पानी हर 2 दिन में दिखने लगता है गंदा, तो फॉलो करें ये हैक्स
ब्लीच का उपयोग कैसे करें (How Do You Get Stains Out Of Mop)

पोछे से खराब बैक्टीरिया को साफ करने के लिए आप ब्लीच का उपयोग कर सकते हैं। इसकी मदद से आप बैक्टीरिया के साथ-साथ पोछे को भी चमका सकते हैं।
- इसके लिए आप पानी में एक ढक्कन ब्लीच मिलाएं।
- अब इसमें 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालें और 10 मिनट तक रहने दें।
- इसके बाद आप इसे साफ पानी से धो सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।