घर पर बने इस घोल से नई जैसी चमकेंगी मोटी चादर और कंबलें, मेहनत भी नहीं लगेगी ज्यादा

मोटी चादरें और कंबलों को धोना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप उन्हें बहुत आसान तरीके से साफ कर सकते हैं। महंगे प्रोडक्ट्स की आवश्यकता भी आपको बिल्कुल नहीं होगी और वूलन कपड़े सॉफ्ट और खुशबूदार रहेंगे।

Tips to wash woolen blankets

मौसम में बदलाव के साथ-साथ आपकी लिनेन की बेडशीट्स हैवी ब्लैंकेट्स के साथ बदल जाती है। सर्दियों में कॉटन या लिनेन की बेडशीट ठंडी लगती है, इसलिए आमतौर पर लोग गर्म चादरें बिछाना पसंद करते हैं। ये आपको ठंड से तो बचाती हैं, लेकिन फिर इन्हें धोने की बड़ी टेंशन होती है।

हैवी बेडशीट्स और कंबलों को आप यूं ही बाकी कपड़ों की तरह नहीं धो सकते हैं। इन्हें गर्म पानी में धोने से भी बचना चाहिए। हार्ड डिटर्जेंट इनके फैब्रिक को खराब कर सकते हैं, तो फिर इन्हें कैसे साफ रखा जाए? आपकी इस चिंता को हम खत्म करने वाले हैं। हम आपको बताने वाले हैं कि मोटी चादरों और कंबलों को आप झटपट कैसे धोकर सुखा सकते हैं। ये साफ भी होंगे और इनसे किसी तरह की बदबू भी नहीं आएगी।

कंबल और मोटी चादर धोने से पहले ध्यान रखें ये बातें-

things to keep in mind while cleaning blankets and heavy bedsheets

सफाई प्रक्रिया में उतरने से पहले, हमेशा अपनी बेडशीट और कंबल पर देखभाल लेबल की जांच करें। ये लेबल कपड़े की बनावट और खास देखभाल के बारे में बड़ी जानकारी प्रदान करते हैं। अलग-अलग तरह के मटेरियल्स के लिए अलग मेथडस की आवश्यकता होती है। ये मेन्यूफेक्चरर गाइडलाइन्स यह सुनिश्चित करती हैं कि आप गलती से अपने पसंदीदा बेडशीट, कंबल या किसी भी अन्य कपड़े को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

इसे भी पढ़ें: बिना वाशिंग मशीन कंबल धोने के लिए लें इन हैक्स की मदद

कंबल में लगे दाग को पहले करें साफ-

अपनी बेडशीट और कंबलों को वॉशिंग मशीन में डालने से पहले उन पर किसी भी तरह के दाग या धब्बे की जांच कर लें। जिद्दी दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और विनेगर काफी काम आता है। यह दाग मिटाने के साथ-साथ फैब्रिक सॉफ्टनर की तरह भी काम करता है। आप इन दोनों का घोल बनाकर सीधे दाग वाली जगहों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े को धोया जा सकता है।

ब्लैंकेट क्लीनर बनाने के लिए सामग्री-

कंबल और मोटी चादरों को धोने के लिए ऐसी कई घरेलू चीजें हैं जो आपके काम आ सकती हैं। उनमें से कुछ चीजों को मिलाकर आप एक होममेड फैब्रिक क्लीनर बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए-

  • 1/2 कप डिस्टिल्ड विनेगर
  • 1 बड़ा चम्मच बोरेक्स पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

ऐसे बनाएं कंबल धोने का क्लीनर-

baking soda for white clothes

  • सबसे पहले एक बाल्टी में 1/4 पानी डालें और उसमें डिस्टिल्ड विनेगर डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद बाल्टी में बोरेक्स पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इस तैयार क्लीनर को आप एक बोतल में स्टोर करके रख सकते हैं। आगे कभी भी कपड़े धोने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

सिरका लॉन्ड्री पर बहुत अच्छी तरह से काम करता है। यह सस्ता है, कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें साफ करता है। साथ ही, क्लोरीन ब्लीच और फैब्रिक सॉफ्टनर की तुलना में अधिक सुरक्षित है।

बोरेक्स एक प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला खनिज है जो सोडियम, बोरान, ऑक्सीजन और पानी से बना है। इसमें कोई जहरीला धुआं नहीं है और यह पर्यावरण के लिए सुरक्षित है। यह डिटर्जेंट के साथ मिलकर कपड़ों के स्टेन निकालने में मदद करता है।

बेकिंग सोडा आपके कपड़ों की बदबू को दूर करता है और कपड़ों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता। बेकिंग सोडा डिटर्जेंट के साथ मिलकर कपड़ों को मुलायम बनाने में भी सहायता करता है।

इसे भी पढ़ें: How to Clean Blankets: कंबल को धोए बिना भी कर सकते हैं साफ, जानें ये आसान तरीके

घर पर बने क्लीनर से कैसे धोएं मोटी चादरें और कंबल-

ब्लैंकेट्स और मोटी चादरों को बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। लेबल को देखकर यह भी जांचें कि उसके लिए कौन-सा टेंपरेचर सही है। गर्म पानी कुछ कपड़ों पर कठोर हो सकता है, जिससे वे अपनी कोमलता और चमक खो सकते हैं। इसलिए एकदम गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

कपड़े पर अनावश्यक तनाव को रोकने के लिए अपनी वॉशिंग मशीन जेंटल साइकल पर चलाएं। इसे हैवी ब्लैंकेट्स सिकुड़ने से बचेंगी।

हैवी बेडशीट्स और ब्लैंकेट्स को हमेशा एयर ड्राई करना चाहिए। उन्हें किसी मजबूत क्लोथ लाइन में लटकाएं और धूप में अच्छी तरह से सुखाएं। अगर आप ड्रायर में उन्हें सुखा रहे हैं, तो लो हीट सेटिंग चूज़ करें।

इसी तरह से आप भी बिना किसी ज्यादा झंझट के कंबल और बेडशीट्स को धो सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP