घर की और घर में मौजूद हर एक चीज का साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखना चाहिए। खासतौर पर कंबल और रजाई जैसे चीजों की सफाई को नजरअंदाज करना बहुत गलत है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से बिना वाशिंग मशीन के कंबल धो सकते हैं। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में विस्तार से।
क्या घर पर कंबल धो सकते हैं आप?
बहुस से लोगों को लगता है कि हम घर पर कंबल नहीं धो सकते हैं। तो कुछ लोगों को लगता है कि कंबल सिर्फ वाशिंग मशीन में ही धोए जा सकते हैं जो गलत है। कई सारे तरीके हैं जिनकी मदद से आप कंबल को आसानी से धो सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःपुराना कंबल फेंकने से पहले ऐसे करें इस्तेमाल, ये हैक्स आएंगे आपके बहुत काम
छोटा है कंबल तो कैसे धोएं?
अगर आपका कंबल छोटा है तो आप एक टब में गर्म पानी लें और उसमें डिटर्जेंट डालें। ध्यान रहे कि आप जरूरत से ज्यादा पानी ना डालें, ऐसा करने से कंबल टब में डालते ही सारा पानी बाहर गिर जाएगा। कब कंबल को टब में डालें और कम से कम 2 घंटे के लिए पड़े रहने दें। अब कंबल को साफ पानी से धोएं। जब सारा डिटर्जेंट निकल जाए तो कंबल को कड़कती धूप में डाल दें।
बड़ा है कंबल तो ऐसे करें साफ
अगर आपका कंबल बड़ा है और टब में नहीं आ पा रहा है तो आप उसे साफ करने के लिए बाथरूम को साफ कर लें। अब बाथरूम के फर्श पर कंबल रखें और पानी डालें। अब कंब पर डिटर्जेंट डालें और हल्के हाथ से साफ करने की कोशिश करें। ऐसा करने पर आपके कंबल की गंदगी निकल जाएगी जिसे आप सुखा सकते हैं।
कितनी देर के लिए सुखाएं कंबल
कंबल को तब तक सुखाएं, जब तक वो पूरी तरह से सुख ना जाए। वहीं अगर कंबल एक दिन में नहीं सुख पाया है तो आप अगले दिन कुछ घंटों के लिए धूप में दोबारा रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंःBlankets for winters: कड़कड़ाती ठंड में मिलेगा तपती गर्मी का एहसास, जब ये विंटर ब्लैंकेट होंगे आपके पास
ब्रश का ना करें इस्तेमाल
कंबल को धोते वक्त ब्रश का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। इससे कंबल का कपड़ा खराब होता है जिससे कंबल काफी पुराना लगता है।
तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद आप आसानी से कंबल को धो सकते हैं। इन टिप्स की अलावा अगर आप घर की साफ-सफाई से जुड़े कुछ और टिप्स जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram