बिना डिजाइन खराब हुए वॉशिंग मशीन में ऐसे धोएं हैं कढ़ाई वाले कपड़े? ड्राई क्लीनिंग के भी बच जाएंगे पैसे

कढ़ाई वाले कपड़े खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ पहनने में भी स्टाइलिश लुक देते हैं, लेकिन इन्हें घर पर धोना थोड़ा मुश्किल काम होता है। अक्सर महिलाएं इस तरह के कपड़ों का ड्राई क्लीनिंग करवाती हैं, जिसमें थोड़े खर्चे भी हो जाते हैं। हालांकि, अगर सही तरीके से इन्हें नहीं धोया जाए, तो सुरक्षित घर पर भी आप धो सकते हैं। इससे न तो रेशम के धागे निकलेंगे और न ही कपड़े की चमक फीकी पड़ेगी। अगर आप पैसे बचत करना चाहते हैं, तो वॉशिंग मशीन में कढ़ाई वाले कपड़ों को सही तरीके से धो सकते हैं। आइए यहां कुछ आसान टिप्स जानते हैं।
कढ़ाई वाले कपड़े मशीन में धोने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

- कपड़े के टैग पर दिए गए वॉशिंग इंस्ट्रक्शन पढ़ें।
- अगर कपड़ा बहुत सॉफ्ट और नाजुक है, तो उसे हाथ से धोना बेहतर रहेगा।
- मशीन में धोने से पहले हल्के दाग को स्पॉट क्लीनिंग से हटाएं।
- धोने से पहले कढ़ाई वाले कपड़ों को अंदर की तरफ पलट लें, ताकि रेशम के धागे खराब न हों।
- मशीन में धोते वक्त तेज स्पिन मोड का इस्तेमाल न करें, इससे धागे निकल सकते हैं।
कढ़ाई वाले कपड़ों को मशीन में कैसे करें साफ?

- कढ़ाई वाले कपड़ों को किसी मेष लांड्री बैग या किसी कॉटन बैग में डालकर जिप या नॉट लगा लें।
- इससे रेशम की कढ़ाई खराब नहीं होगी और कपड़े मशीन के घूमने के दौरान नहीं उलझेंगे।
- इसके बाद, सही वॉशिंग मोड यानी Gentle Cycle या Delicate Wash Mode को चुनें।
- पानी की तापमान Cool या Cold Wash पर सेट करें।
- वाशिंग मशीन में माइल्ड डिटर्जेंट डालें और 5 मिनट के लिए ऑन कर दें।
- इतना करते ही आपका कढ़ाई वाला कपड़ा अच्छी तरह धुल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- स्टोन वर्क और कढ़ाई वाले कपड़े धोने में होती है मुश्किल, इस वायरल ट्रिक को सकती हैं आजमा...नहीं कराना पड़ेगा ड्राईक्लीन
सुखाने का सही तरीका

- मशीन में कपड़े सुखाने की बजाय छांव में सुखाएं।
- डायरेक्ट धूप में न डालें, वरना कढ़ाई और कपड़े का रंग फीका पड़ सकता है।
- कपड़ों को टांगकर सुखाने की बजाय समतल सतह पर फैला दें, ताकि कढ़ाई पर खिंचाव न पड़े।
इसे भी पढ़ें-कपड़ों से रंगों के दाग हटाने के लिए अभी से बनाकर रख लें यह खास पेस्ट, साफ करने में नहीं होगी परेशानी
कढ़ाई वाले कपड़े प्रेस करने का तरीका
- कपड़ों को Low Heat पर प्रेस करें।
- सीधे प्रेस न करें, बल्कि ऊपर एक कॉटन का कपड़ा रखकर आयरन करें।
- भाप वाला आयरन इस्तेमाल करें, जिससे कढ़ाई सुरक्षित रहे।
इसे भी पढ़ें- शर्ट पर लगे तेल के दाग की मिनटों में होगी छुट्टी, बस इस सफेद पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।