Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

शर्ट पर लगे तेल के दाग की मिनटों में होगी छुट्टी, बस इस सफेद पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल

शर्ट पर तेल का दाग लग जाए तो हर कोई परेशान हो जाता है। कई लोग तो ऐसा मान ही लेते हैं कि अब ये शर्ट खराब हो गई और इसका कुछ नहीं हो सकता है। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप सही ट्रिक को फॉलो करके मिनटों में तेल दाग की छुट्टी कर सकते हैं।
Updated:- 2025-03-11, 15:16 IST
easy steps to remove oil stains from shirt

White Shirt Cleaning Hacks: सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में कपड़े धोना अपने आप में एक चुनौती होती है। ऐसे में अगर कपड़ों पर तेल के जिद्दी दाग लग जाएं, तो परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। हम सभी जानते हैं कि तेल के दाग को नजरअंदाज करना मुश्किल होता है, क्योंकि यह जितना देर तक कपड़ों पर रहेगा, उतना ही इसे हटाने में भी दिक्कत होगी। इसलिए इन्हें तुरंत साफ करना ज्यादा बेहतर होता है।

अगर आपके भी व्हाइट शर्ट पर तेल का दाग लग गया है, तो सफेद पाउडर वाली एक ट्रिक आपके काम की हो सकती है। इस तरीके की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको कपड़े धोने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और तेल के दाग भी चुटकियों में गायब हो जाएगा। इतना ही नहीं, यह ट्रिक पेन के दाग हटाने में भी कारगर साबित होती है। तो चलिए आगे जानते हैं कि आप किस तरह से सफेद पाउडर का इस्तेमाल कपड़े से दाग-धब्बों को हटाने में कर सकते हैं।

शर्ट पर लगा तेल का दाग हटाने के लिए किन सामानों की पड़ेगी जरूरत?

  • टैल्कम पाउडर
  • टूथब्रश
  • अखबार
  • प्रेस

इसे भी पढ़ें-

शर्ट से तेल के दाग चुटकियों में ऐसे करें साफ

how to remove stains from white shirt

सबसे पहले आप जिस जगह पर दाग लगा है, वहां अच्छी मात्रा में टैल्कम पाउडर डाल दीजिए। थोड़ी देर छोड़ दें ताकि पाउडर तेल को सोख ले। फिर, इसके ऊपर कोई दूसरा कपड़ा या अखबार बिछाकर शर्ट के दाग वाली जगह पर प्रेस कर लें। अब, आपको टूथब्रश की मदद से कपड़े को धीरे-धीरे रब कर लेना है। इससे कपड़े पर लगा टैल्कप पाउडर हट जाएगा और तेल का दाग भी गायब होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें-

शर्ट पर लगे पेन के दाग ऐसे हटाएं

how to clean oil stains

स्कूल में बच्चे ने सफेद शर्ट के ऊपर पेन का दाग लगा दिया है, तो इसे भी साफ करना बेहद आसान है। एक टूथब्रश को डिशवॉश में डुबाकर दाग वाली जगह पर लगाएं। उसके ऊपर से आधा नींबू निचोड़कर लगा दें। फिर, 2 मिनट तक ऐसा ही रखने के बाद ब्रश की मदद से इसे रब करें। इसके बाद, एक गीले कपड़े से इसे पोछ दें। ऐसा करने से दाग पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।