Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:12 AM IST

Holi Special: होली के लिए सही गुलाल और रंग सेलेक्ट करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

रंगों का त्योहार नजदीक है और खुशियों भरी और सुरक्षित होली मनाना हर किसी की प्राथमिकता होती है। इसलिए सही गुलाल और रंगों का चुनाव जरूरी है। 
Updated:- 2022-03-04, 17:21 IST
image

होली का त्योहार मुख्य रूप से रंग और गुलाल का त्योहार होता है। होली कुछ ही दिनों में आने वाली है और वास्तव में यह त्योहार बहुप्रतीक्षित त्योहार के रंग और भावना में सराबोर होने के बारे में बताता है। लेकिन रंगों की मस्ती के बीच हमारे लिए सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बार ये होती है कि हम जिस रंग या गुलाल का इस्तेमाल करते हैं कहीं वह नकली तो नहीं है या केमिकल युक्त तो नहीं है?

वास्तव में कोई भी केमिकल युक्त गुलाल त्वचा और बालों को खराब कर सकते हैं। यहीं नहीं ये किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं। होली में इस्तेमाल होने वाले गलत रंग और गुलाल का चुनाव आपकी त्वचा और आंखों में जलन भी पैदा कर सकता है। इसलिए आपको सही रंग सेलेक्ट करने चाहिए। आइए Mr Goldy Nagdev, Managing Director, Hari Darshan Sevashram Pvt. Ltd.से जानें कि आपको सही गुलाल सेलेक्ट करने के लिए क्या करना चाहिए।

प्राकृतिक, हर्बल और ऑर्गेनिक होली

herbal holi

जब भी आप होली के लिए गुलाल या रंग सेलेक्ट करते हैं तब या फिर होली खेलते समय हमेशा आपको सिंथेटिक रंगों से बचना चाहिए क्योंकि उनमें कठोर केमिकल होते हैं। सूखे पत्तों, फूलों, हल्दी, चंदन, सूखे मेवे और नारियल के खोल से बने कार्बनिक हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। इनमें कोई हानिकारक रसायन नहीं होता है और ये आपकी त्वचा और बालों के लिए सुरक्षित होते हैं। कृत्रिम रंग त्वचा की संवेदनशीलता, त्वचा की एलर्जी, जलन, त्वचा पर चकत्ते और खुजली के मामले में आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Holi Special: शहनाज़ हुसैन के DIY हर्बल कलर्स से बनाएं होली को ख़ास और कुछ घरेलू नुस्खों से रखें त्वचा का ख्याल

आर्गेनिक गुलाल है अच्छा 

आर्गेनिक गुलाल फूलों और जड़ी-बूटियों के अनूठे मिश्रण के साथ पत्तियों, फलों और छाल से बनाया जाता है जो इसे गैर-विषाक्त, पर्यावरण के अनुकूल और आपकी त्वचा के लिए पूरी तरह से उपयुक्त बनाता है और एक आकर्षक सुगंध से भरपूर होता है। इसके शुद्ध प्राकृतिक तत्व इस प्रोडक्ट को पर्यावरण के अनुकूल बनाते हैं। आर्गेनिक कलर हर्बल, गैर विषैले, पर्यावरण के अनुकूल, बनावट में नरम और प्राकृतिक सुगंध वाले होते हैं। आर्गेनिक रंग (इन तरीकों से घर पर बनाएं आर्गेनिक कलर्स)चिपचिपे नहीं होते और कपड़ों पर आसानी से लग जाते हैं। ऑर्गेनिक कलर या गुलाल त्वचा के अनुकूल होते हैं। इसलिए आप जब भी होली के लिए गुलाल सेलेक्ट करें तब ऑर्गेनिक गुलाल ही चुनें। 

how to select gulal for holi colour

पैकेजिंग की जांच करें 

कभी भी जब आप गुलाल सेलेक्ट करें ध्यान में रखें कि आपको हमेशा ऐसी कंपनी के गुलाल और रंग खरीदने चाहिए जो अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाती है। हमेशा पैकेजिंग चेक करके ही कोई भी प्रोडक्ट खरीदें। कोई ही अच्छी कंपनी कभी भी पैकेजिंग पर कोनों को हटती नहीं है। यदि आपको ऐसा लगे कि पैकेजिंग कमजोर है या इसके साथ छेड़छाड़ की हुई लगती है, तो इस बात की संभावना है कि कोई भी कलर या गुलाल नकली है। कभी भी आप ऐसे कोई भी प्रोडक्ट न खरीदें। 

ऑफ़र पर ध्यान न दें 

अक्सर लोग जब होली के लिए गुलाल खरीदने जाते हैं तब आकर्षक ऑफ़र , मुफ्त उपहार और प्रोडक्ट में मिलने वाली छूट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। दरअसल इस तरह के कोई भी ऑफर किसी नकली प्रोडक्ट की ज्यादा बिक्री के लिए दिए जाते हैं। इसलिए सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के लिए आपको किसी भी ऑफर को ध्यान दिए बिना ही अपना प्रोडक्ट खरीदना चाहिए।

शाइनी पार्टिकल्स को करें अवॉयड 

herbal colours for holi

सही गुलाल की पहचान करने के लिए एक अच्छा तरीका है कि आप ऐसा गुलाल या रंग चुनें जिसमें शाइनी पार्टिकल्स ज्यादा न हों। जब आप प्राकृतिक ऑर्गेनिक गुलाल खरीद रहे हैं तो रंग को ध्यान से देखें, अगर रंग में चमकदार कण हैं तो यह प्राकृतिक रूप से नहीं बनता है। प्राकृतिक गुलाल हल्दी या मेहंदी के फूलों जैसे गेंदा, गुलदाउदी, गुलाब से बनाए जाते हैं और इसमें बेसन या चावल के आटे जैसी सामग्री मिली होती है। इनमें से किसी में भी चमकदार कण नहीं होते हैं। इसलिए ध्यान दें कि चमकदार कणों का मतलब एक केमिकल प्रोडक्ट हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:शहनाज हुसैन स्‍पेशल स्किन केयर टिप्‍स: स्किन और बालों के लिए होली में नेचुरल रंगों का करें इस्‍तेमाल

 


स्किन टेस्ट करें 

अगर संभव हो तो कलर या गुलाल खरीदने से पहले इसका स्किन टेस्ट कर लें  हो सके तो खरीदने से पहले स्किन टेस्ट या वाटर टेस्ट कर लें। प्राकृतिक रंग पूरी तरह से पानी से धुल जाते हैं और त्वचा पर कोई निशान नहीं छोड़ते हैं। आप पानी में थोड़ा सा रंग भी मिलाकर इसकी जांच कर सकते हैं। अगर रंग पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो यह स्वाभाविक है।

होली के लिए रंग और गुलाल सेलेक्ट करते समय बरती गयी थोड़ी सी सावधानी आपके त्योहार को कुछ ख़ास बना सकती है इसलिए यहां बताई बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।  

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com and unsplash 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।