How To Choose Perfect Sipper: अगर आपका नन्हा शिशु अब बड़ा हो रहा है और आप उसके लिए टंबलर या सिपर खरीदने की सोच रही हैं, तो सही चुनाव करने के लिए यहां कुछ टिप्स बताए गए हैं। बच्चे के लिए सही सिपर चुनना उसकी सेहत और विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। गलत सिपर की वजह से पीने में परेशानी होने के साथ-साथ उनके दांतों के विकास में भी रुकावटें आ सकती हैं। यही नहीं, इसकी वजह से बच्चे को अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने बेबी की अच्छी सेहत के लिए हेल्दी चीजें खरीदना चाहती हैं, तो आइए उन जरूरी बातों के बारे में जान लेते हैं, जिनका आपको बेबी के लिए टंबलर या सिपर खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नन्हे शिशु के लिए टंबलर या सिपर खरीदते समय मां को चीजों को चेक करना चाहिए।
टंबलर या सिपर खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

क्वालिटी को चेक करके खरीदें
हमेशा बीपीए यानी बिस्फेनॉल ए मुक्त टंबलर या सिपर ही खरीदें। दरअसल,बीपीए एक हानिकारक केमिकल है, जो प्लास्टिक में पाया जाता है और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है।
ऐसे में, आपको मटेरियल का चुनाव करते वक्त क्वालिटी चेक करना बेहद जरूरी है। फूड-ग्रेड हो और आसानी से साफ किया जाने वाला सिपर ही खरीदें। बेबी के लिए स्टेनलेस स्टील, उच्च गुणवत्ता वाला प्लास्टिक या सिलिकॉन अच्छे विकल्प हो सकते हैं। सस्ते और निम्न गुणवत्ता वाले प्लास्टिक से बचें, क्योंकि इनमें हानिकारक रसायन हो सकते हैं जो तरल पदार्थों में मिल सकते हैं।
आयु के अनुसार सही प्रकार

बाजार में विभिन्न प्रकार के सिपर उपलब्ध हैं, जैसे कि स्पआउट सिपर, स्ट्रॉ सिपर और 360 डिग्री सिपर। इन सब को देखते हुए आप सही उम्र के हिसाब से सही सिपर का चुनाव कर सकती हैं। शुरुआत में, 6 महीने से बड़े बच्चों के लिए सॉफ्ट स्पआउट वाले सिपर अच्छे होते हैं, क्योंकि यह उन्हें बोतल से कप पर स्विच करने में मदद करते हैं। 9 महीने से बड़े बच्चों के लिए स्ट्रॉ सिपर एक अच्छा ऑप्शन है, जो उन्हें बिना कप को ज्यादा झुकाए पीने में मदद करता है। वहीं, 12 महीने से बड़े बच्चों के लिए 360 डिग्री सिपर अच्छे होते हैं, जो उन्हें सामान्य कप की तरह किनारों से पीने की आदत डालने में मदद करते हैं।
साफ-सफाई में आसानी
ऐसे टंबलर या सिपर का चुनाव करें जिसे आसानी से खोला और साफ किया जा सके। जटिल डिजाइन वाले सिपर में बैक्टीरिया जमा होने का खतरा रहता है। देखें कि क्या सिपर के सभी पार्ट्स अलग-अलग हो सकते हैं और क्या वे डिशवॉशर में सुरक्षित हैं।
इसे भी पढ़ें-बच्चे की बोतल को स्टरलाइज करना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें
लीक-प्रूफ और टिकाऊ
बच्चों के लिए सिपर खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि वह लीक-प्रूफ हो, ताकि बच्चा खेलते समय या यात्रा के दौरान कपड़े और आसपास की चीजें गीली न करे। सिपर टिकाऊ मटेरियल से बना होना चाहिए ताकि बच्चे के बार-बार गिराने पर भी वह जल्दी खराब न हो।
इसे भी पढ़ें-नवजात शिशुओं के लिए क्यों जरूरी है न्यू बोर्न स्क्रीनिंग? जानें
पकड़ में आरामदायक

छोटे बच्चों के हाथों के लिए सिपर की पकड़ आरामदायक होनी चाहिए। हैंडल वाले सिपर बच्चों के लिए पकड़ना आसान होता है। सिपर का आकार ऐसा होना चाहिए जिसे बच्चा आसानी से उठा सके। इसके अलावा, सिपर चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें छोटे या ढीले पार्ट्स न हों, ताकि बच्चा उसे निगल न सके। स्पआउट या स्ट्रॉ में ऐसे मटेरियल का बना होना चाहिए, जिसे बच्चा चबाकर आसानी से तोड़ न सके।
इसे भी पढ़ें-पानी की बोतलों से आ रही है गंदी बदबू किचन में रखीं ये चीजें सफाई में आएंगी काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
-1746703712220.webp)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों