फादर्स डे पर लोग अलग-अलग तरह से अपने पापा को स्पेशल फील करवाने के लिए प्लान बनाते हैं। इस साल फादर्स डे 18 जून को मनाया जाएगा। अगर आप अपने पापा के लिए इस दिन को खास बनाना चाहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे पापा के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं।
1)ट्रिप पर जाएं
अपने पापा के साथ लंबा वक्त बिताने के लिए आप उनके साथ ट्रिप प्लान कर सकती हैं। इस ट्रिप के दौरान आप खाने-पीने, कपड़े पहनने और जिन-जिन चीजों में पॉसिबल हो सके उन चीजों में अपने पापा की पसंद को तवज्जो दे सकती हैं। आप अपने पापा को उनकी फेवरेट डेस्टिनेशन पर लेकर जरूर जाएं। इससे उन्हें बहुत स्पेशल फील होगा।
2)पुरानी फोटोज का कलेक्शन बनाएं
आप अपने पापा के साथ मिलकर एक ऐसा कोलाज तैयार कर सकती हैं। आप अपनी और अपने पापा की पुरानी फोटो जिसमें बचपन, कॉलेज के दिनों की फोटो शामिल हो, उन्हें कलेक्ट करके एक फ्रेम में लगा सकती हैं। इसके अलावा आप उनकी पसंदीदा डिश भी बना सकती हैं, इससे भी उनको अच्छा फील होगा। आप आप फादर्स डे पर उनकी बचपन की बातें कर सकती हैं। इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें-Fathers day पिता को दोस्त बनाना चाहती हैं तो जरूर देखें ये 5 फिल्मे
3)टाइम स्पेंड करें
आप पापा के साथ पिकनिक या फिर डिनर प्लान कर सकती हैं। आप पापा और घर परिवार के साथ डिनर पर अच्छा समय बिता पाएंगी। इसके अलावा आप इस फादर्स डे पर अपने पापा के लिए कोई स्पेशल डिश बना सकती हैं या फिर उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट दे सकती हैं जो वह बहुत समय से खरीदना चाह रहे हों। इसके साथ ही अपने पापा को यह बताना ना भूलें कि वह आपके लिए कितने अहम हैं। (पापा के साथ बेहतर बॉन्डिंग बनाने के लिए उनके साथ मिलकर करें ये एक्टिविटीज)
अक्सर हम लोग बाहरी चीजों के माध्यम से पिता को खुश करने की कोशिश करते हैं लेकिन कभी-कभी आपके शब्द ही काफी होते हैं। आप अपने पापा के लिए कोई कविता भी लिख सकती हैं।
इन तरीकों से आप फादर्स डे पर अपने पापा को स्पेशल फील करवा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों