Tulsi Plant Care Tips: तुलसी विवाह से पहले पौधे में करें ये 3 काम, एकादशी से पहले हो जाएगा हरा-भरा

Winter Care For Tulsi Plant: कार्तिक महीना शुरू होने के साथ ही ठंड की भी शुरुआत हो जाती है। इस मौसम में तुलसी के पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है ताकि वह सूख न जाए। तुलसी का हरा-भरा शुभ माना जाता है। इसलिए एकादशी से पहले सही देखभाल करना जरूरी है।
Updated:- 2025-10-29, 15:08 IST
Tulsi plant care tips in hindi

How To Keep Tulsi Plant Green:देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह का पर्व आने वाला है, जो कार्तिक मास में पड़ता है। इस समय हल्की ठंड की शुरुआत भी हो जाती है। यह मौसम तुलसी पौधे के लिए मुश्किल भरा होता है।  हल्की ठंड की शुरुआत हो जाती है। यह मौसम अक्सर तुलसी के पौधे के लिए मुश्किल होता है, जिससे पत्तियां सूखने, मुरझाने या झड़ने लगती हैं। हालांकि तुलसी विवाह के मौके पर तुलसी का हरा-भरा रहना मंगलकारी माना जाता है। इसलिए एकादशी से पहले उसकी खास देखभाल करना जरूरी होती है। अगर आपने तुलसी विवाह पूजा करती हैं और घर में लगा तुलसी का पौधा मुरक्षा रहा है, तो इस लेख में बताए गए 3 तरीके मददगार साबित हो सकते हैं।  

तुलसी विवाह से पहले पौधे को हरा-भरा करने के लिए क्या करें?

Tulsi ke paudhe ko hara bhara rakhne ke liye hai

आमतौर पर तुलसी के पौधे पर अगर फूल या बीज आने पर हम उन्हें लगा रहने देते हैं और उनके पकने का इंतजार करते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में लगा तुलसी का पौधा हरा-भरा और लंबे समय तक जीवित रहे, तो मंजरी को हटा दें। मंजरी पर फल या बीज की संख्या बढ़ने से पौधे की उम्र कम हो जाती है। मंजरी तोड़ने से पौधे की ग्रोथ एनर्जी बरकरार रहती है। बीज को तैयार करने और पकाने के बजाय पौधा नई पत्तियों और डालियों को विकसित करने में लगती है, जिससे पौधा घना और हरा-भरा रहता है। हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- पीले पड़ने लगे हैं तुलसी के पत्ते? इन 4 चीजों के इस्तेमाल से बनाएं हरा-भरा

पानी का रखें ध्यान और हल्की धूप में रखें

सर्दियों की शुरुआत में तुलसी को बहुत कम पानी देने की जरूरत होती है। पानी तभी दें, जब गमले की मिट्टी सूखी लगे। साथ ही, पौधे को ऐसी जगह पर रखें जहां उसे कम से कम 4 से 6 घंटे मिल सके। बता दें कि ज्यादा पानी से जड़ों में फंगस लग जाती है और वे सड़ने लगती हैं, जिससे पौधा सूख जाता है।

राख या नीम का पाउडर डालें

Tulsi plant care tips in hindi

तुलसी के पौधे की ग्रोथ के लिए लकड़ी या उपले की राख को पानी का हल्का स्प्रे करने के बाद पत्तियों और तने पर छिड़कें। अगर राख नहीं है, तो मिट्टी में नीम की खली का पाउडर या हल्दी की एक चुटकी मिला दें। बता दें कि राख में मौजूद पोषक तत्व और इसका क्षारीय गुण मिलीबग जैसे सफेद, चिपचिपे कीटों को दूर रखता है। वहीं नीम की खली या हल्दी मिट्टी में लगने वाले फंगल इंफेक्शन को रोकती है।

इसे भी पढ़ें- Tulsi Plant Care Tips: तुलसी के पौधे को हरा रखने के लिए घर पर ऐसे बनाएं खाद

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

 


FAQ
ठंड में तुलसी पौधे को हरा-भरा रखने के लिए क्या करें?
ठंड में तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए खाद और पानी देने के साथ ही धूप की खास जरूरत होती है।
तुलसी विवाह कब है?
तुलसी विवाह 2 नवंबर, 2025 को है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।