Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:20 AM IST

आखिर क्यों इस पाकिस्तानी रेस्तरां का नाम है इंडियन चस्का? तस्वीरें देख जानें खासियत

आज हम आपको बताएंगे पाकिस्तान के चस्का रेस्तरां के बारे में। इस रेस्तरां में इंडियन खाना सर्व किया जाता है। 
Updated:- 2022-07-11, 17:44 IST
image

भारत का खाना लाजवाब है। यही कारण है कि पूरे विश्व में भारतीय खाने की तारीफ होती है। फिर चाहे अमेरिका हो या पाकिस्तान। वैसे पाकिस्तान भी अपने नॉन वेज खाने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। कराची और लाहौर में मिलने वाला खाना लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान में भी भारतीय खाना मिलता है? आज हम आपको पाकिस्तान के एक ऐसे रेस्तरां के बारे में बताएंगे जिसका नाम भी इंडियन है और स्वाद भी। इस रेस्तरां के मेन्यू में आपको भारत में बनने वाली कई डीश मिल जाएंगी। तो आइए जानते हैं, पाकिस्तान के इस खास रेस्तरां के बारे में। 

इंडियन चस्का रेस्तरां

जिया तबारक पाकिस्तान के फेमस फूड व्लागर हैं जो पाकिस्तान के अलग-अलग रेस्तरां के स्वाद को दिखाते हुए वीडियो बनाते हैं। हाल ही में उन्होंने कराची में बने एक रेस्तरां को कवर किया जिसका नाम इंडियन चस्का: द टेस्ट ऑफ नेबर है। इस रेस्तरां की यही खासियत है कि यहां भारत में बनने वाला खाना मिलता है। वहीं रेस्तरां का नाम भी इंडियन है जिसकी लोग बहुत सराहना कर रहे रहे हैं। फूड व्लागर अपने व्लाग में रेस्तरां के मालिक असलान से बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान वह यह भी साझा करते हैं कि रेस्तरां का नाम इंडियन चस्का क्यों रखा। वह कहते हैं कि इंडियन फूड है, तो उसकी मुनासफत से ये नाम मुझे बेहतर लगा और मैंने ये नाम रखा। वह आगे यह भी बताते हैं कि अभी तक ऐसा नाम रखने पर किसी ने उनका विरोध नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ेंः दुल्हन ने क्यों नहीं लिखवाया मेहंदी पर दूल्हे का नाम? कुछ इस तरह किया अपने प्यार का इजहार

इंडियन खाना बनाना कैसे सीखा?

भारतीय खाना बनाना सबके बस की बात नहीं। ऐसे में इंडियन चस्का रेस्तरां के मालिक ने खाना बनाना कहां से सीखा? रेस्तरां के मालिक बताते हैं कि उनका ननिहाल भारत के भावनगर में ही रहता है। उन्होंने यही से खाना बनाना सीखा है। असलान ने बताया कि वह 2014 में भारत आए थे और उन्होंने तभी भारत में बनने वाली अलग-अलग डिश के बारे में जाना। 

इसे भी पढ़ेंः OMG: एक ऑटो रिक्शा में बैठे 27 लोग, गिनती करते-करते थक गया पुलिसकर्मी

रेस्तरां में मिलती है ढेर सारी इंडियन डिश

इंडियन चस्का रेस्तरां में भारत में बनने वाली ढेर सारी डिश मिलती है।  पालक पनीर, शाही दाल-चावल, पाव भाजी, मोमोज, खिचड़ी, वड़ा पाव, पनीर टिक्का व बिरयानी जैसी कई डिश इस रेस्तरां में सर्व की जाती है। इससे साफ हो जाता है कि खाना 2 देशों के बीच पुल की तरह काम करता है। इतना ही नहीं यह रेस्तरां भारतीय खाने की लोकप्रियता भी दिखाता है। 

आपको पाकिस्तान के इस इंडियन चस्का रेस्तरां के बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।