बचे हुए केक से 10 मिनट में बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपीज

Leftover Cake Recipes: आजकल हर सेलिब्रेशन चाहे बर्थडे पार्टी हो या फिर शादी की सालगिरह, केक के बिना सब अधूरा ही होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोगों को अंदाजा नहीं होता और केक जरूरत से ज्यादा बड़ा ऑर्डर कर देते हैं। सेलिब्रेशन के बाद भी केक बच जाता है और बचे हुआ केक सुबह तक बसी हो जाता है, जिसे फिर कोई खाना पसंद नहीं करता और मजबूरन हमें केक फेंकना पड़ जाता है।
लेकिन अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि हम इस लेख के माध्यम से आपको बता रहे है कुछ लाजवाब रेसिपीज, जिसे आप बचे हुए केक से तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
केक कोल्ड कॉफी- (Cold Coffee with Leftover Cake)
आप बचे हुए केक से टेस्टी कोल्ड कॉफी भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए, आप केक को दूध या फिर कोल्ड कॉफी के साथ पीसकर सर्व कर सकती हैं। वर्ना आप कोल्ड कॉफी के साथ केक को सजा सकती हैं।
सामग्री-
- 1 गिलास - कोल्ड कॉफी (बनी हुई)
- 1 पीस- केक (बचा हुआ)
- 1 चम्मच- शुगर
- आधा कप- बादाम का दूध
- 2 चम्मच- शुगर फ्री चॉकलेट सिरप
विधि-
- केक कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप में कोल्ड कॉफी और शुगर निकालें और इसे माइक्रोवेव में 30 सेकंड तक गर्म करें। (इन तीन तरीकों से बनाएं आइस्ड कॉफी)
- अब एक बड़े ग्लास में आइस क्यूब्स डालें और बची हुई कोल्ड कॉफी और दूध डालकर आइस क्यूब्स के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब दूसरे गिलास में बचा हुआ केक को डालें और इसके ऊपर कोको मिक्स और चॉकलेट सिरप डालें।
- बनी हुई कोल्ड कॉफी डालकर सर्व करें। आप चाहें तो कोल्ड कॉफी के साथ बचा हुआ केक भी मिक्सी में पीस सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बचे हुए खाने से बना सकती हैं ये 4 टेस्टी डिशेज
केक बर्फी- (Leftover Cake Burfi Recipe)
आप बचे हुए केक से 10 मिनट में स्वादिष्ट बर्फी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए, आपको केक का चुरा या फिर छोटे-छोटे टुकड़े करने होंगे और तमाम सामग्री डालकर सर्व करना होगा, कैसे आइए जानते हैं। (ड्राई फ्रूट्स की टेस्टी बर्फी रेसिपी)
सामग्री
- बचा हुआ केक
- 250 ग्राम- खोया
- आधा कप- ब्राउन शुगर (पीसी हुई)
- 100 ग्राम -नारियल
- आधा कप- देसी घी
विधि-
- केक बर्फ बनाने के लिए सबसे पहले आप केक के टुकड़े कर लें और मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- इसके बाद, एक बाउल में केक का मिश्रण डालें। फिर इसमें खोया, ब्राउन शुगर, नारियल और देसी घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर इसे बेकिंग प्लेट में निकालें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- जब बर्फी थोड़ी सख्त हो जाए तो इसे टुकड़ों में काट लें और सर्व करें।
केक बिस्किट- (Leftover Cake Biscuits Recipe)
आप केक की मदद से मार्केट जैसे बिस्किट भी तैयार कर सकती हैं। अगर आपका केक चॉकलेटी है, तो आप कोको बिस्किट तैयार कर सकती हैं। वहीं, अगर आपका केक कोको क्रीम वाला नहीं है, तो भी आप इससे फ्लेवर बिस्किट बना सकती हैं। (ब्लैक फॉरेस्ट केक रेसिपी)
सामग्री-
- 1 कप- बचा हुआ केक
- 1 कप- मैदा
- 1 पैकेट- इनो
- 1/2 चम्मच- वनीला एसेंस
- 3 चम्मच- बटर
विधि
- बिस्किट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में केक निकालें और इसे अच्छी तरह से मैश कर लें।
- अब एक दूसरे बर्तन में अन्य सामग्री डालें और एक घोल तैयार कर लें।
- इस घोल में केक का मिश्रण डालें और इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- अब अपने ओवेन को 150 डिग्री पर प्रीहीट करें और बिस्किट का मिश्रण डालकर 10 मिनट तक बेक कर लें।
- बस आपके बिस्किट तैयार है इसे आप चाय ले साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बचे हुए भोजन का सेवन करने के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।