महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम को कम करने के लिए कई प्रयास करती हैं। यही नहीं इनमें से कुछ महिलाएं पार्लर जाती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।
अगर आप भी डार्क सर्कल्स की वजह से काफी परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। अब आप घर पर रहकर कुछ घरेलू नुस्खे को आजमाकर इन डार्क सर्कल्स से राहत पा सकती हैं। आईए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
अगर आप भी आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर मुल्तानी मिट्टी और दूध का इस्तेमाल कर एक खास नुस्खा आजमा सकती है। यह होममेड रिमेडी डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करेगी। मुल्तानी मिट्टी और दूध से खास पेस्ट बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
अगर आप भी घर पर रहकर डार्क सर्कल्स को कम करना चाहती हैं, तो अब आप कम खर्चे में आसानी अपने आंखों के निचे होने वाले काले घेरे को कम कर सकती हैं। इस पेस्ट को आप कम समय में आसानी से बना सकती हैं।
घर पर मुल्तानी मिट्टी से पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें।
अब इसमें दो बड़े चम्मच दूध मिक्स कर दोनों को मिला लें।
अब इसमें थोड़ी मलाई और ताजा एलोवेरा जेल भी ऐड कर दें।
इन सभी चीजों को मिक्स कर अच्छी तरह फेंट लें।
जब यह बेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो आप उसे थोड़ी देर के लिए रख दें।
अब आपका अंडर आई पेस्ट बनकर तैयार है। आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : मुल्तानी मिट्टी से करवा चौथ पर चमकाएं अपना चेहरा, एक्सपर्ट का बताया ये उपाय आएगा बेहद काम
इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रात में सोने के कम से कम आधे घंटे पहले इसे अपनी आंखों के नीचे लगा सकती हैं।
इस पेस्ट को आप 30 से 40 मिनट तक आंखों के नीचे लगाकर रखें।
उसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
जब भी आप इस पेस्ट को लगाएं, तो अपनी आंखों का जरूर ध्यान रखें।
अगर आप पहली बार इस पेस्ट का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पेच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरुर ले।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।