
Women Cabinet Ministers 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। उनके साथ 71 और सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। मोदी सरकार की नई कैबिनेट में कुल 71 मंत्री शामिल हैं, जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। इस नई कैबिनेट में 33 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 19 कैबिनेट मंत्री समेत 34 पुराने मंत्रियों पर ही जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन की सहयोगी दलों के पांच सांसदों को भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह मिली है। वहीं, इस बार महिला मंत्रियों की संख्या घटकर 7 हो गई है, जबकि पहले यह संख्या 12 थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए कुल 7 महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है। एक लिहाज से देखा जाए, तो यह कदम न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक जरूरी पहल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित कर रही है। इसके अलावा इस बात पर भी विचार किया जा सकता है कि 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद केंद्र में एनडीए गठबंधन के तहत बनी सरकार में मोदी कैबिनेट में केवल सात महिलाओं को ही जगह मिल पाई है। जबकि कि 17वीं लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 12 से घटकर 7 हो गया है। इसके अलावा मोदी कैबिनेट में महिला कैबिनेट की 3 नए चेहरों को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं नई कैबिनेट में शामिल महिला मंत्रियों की सूची
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व घटकर 7 हो गया है, जिसमें 2 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्य मंत्री शामिल हैं। तीन नए चेहरों में रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर और निमूबेन भमानिया हैं। यहां नई कैबिनेट में शामिल महिला मंत्रियों की जानकारी दी गई है:

2019 की तुलना में महिलाओं का प्रतिनिधित्व घटा है। 2019 में मोदी मंत्रिमंडल में 12 महिलाएं शामिल थीं, जिनमें ये शामिल थीं

निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली हैं। उन्होंने पिछले कार्यकाल में भी वित्त मंत्री का पद संभाला था। इसके अलावा, वे भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं।
अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से लोकसभा सांसद हैं और इस बार केंद्र सरकार में दूसरी बार मंत्री बनी हैं। उन्हें नई कैबिनेट में शिक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है। पहले वे राज्य मंत्री थीं, लेकिन इस बार उन्हें प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और अपना दल (सोनेलाल) पार्टी की प्रमुख नेता हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। अपने राजनीतिक करियर में अनुप्रिया पटेल ने वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया है और वे सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर सक्रिय तौर पर काम करती रही हैं।
शोभा करांदलाजे कर्नाटक के बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है और वे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार संभाल रही हैं।
इसे भी पढ़ें: आजादी के कई साल बाद कैसे बनीं निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री, जानिए इनकी इंस्पायरिंग स्टोरी
रक्षा खडसे भारतीय जनता पार्टी की नेता और दूसरी सबसे युवा मंत्री हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। वे महाराष्ट्र के रावेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता एकनाथ खड़से की बहू हैं। रक्षा खडसे अपने क्षेत्र में सामाजिक और विकास के मुद्दों पर सक्रिय रही हैं और उनका राजनीतिक करियर जिम्मेदारियों और योगदानों से भरा हुआ है।

सावित्री ठाकुर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता हैं और उन्हें नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। वे मध्य प्रदेश के धार लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। सावित्री ठाकुर बीजेपी की कार्यकारिणी के सदस्य हैं और इसके साथ ही वे आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की पृष्ठभूमि से आती हैं।
इसे भी पढ़ें: Indian Female Politicians: राज्यसभा संसद में पुरुष सांसद के मुकाबले कितनी महिला सांसद हैं मौजूद, जानें इनका नाम और काम
निमुबेन बंभानिया गुजरात के भावनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्य हैं और उनका राजनीतिक करियर सोशल वर्क, शिक्षा और राजनीतिक क्षेत्र में अलग-अलग मुद्दों पर काम करने में व्यापक है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।