Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:34 AM IST

भारत के ऐसे राज्य जहां नहीं मनाई जाती दिवाली, जानें क्यों

आप भी दिवाली पर्व का इंतजार कर रहे होंगे, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होने वाली है कि भारत में ऐसी कई जगह है जहां दिवाली नहीं मनाई जाती है। 
Updated:- 2023-11-06, 12:58 IST
image

दिवाली के त्योहार का इंतजार बड़े ही बेसब्री से किया जा रहा है। इस साल दिवाली का पर्व 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार हमारे लिए बहुत खास होता है।

हम दिवाली के मौके पर नए कपड़े पहनते है। अपने घर को दीये से सजाते है साथ ही हम इस दिन पटाखे भी जलाते है, लेकिन क्या आप जानते है भारत देश में कुछ ऐसे राज्य है जहां दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है।

these people not celebrate diwali

भारत के कुछ जगह ऐसे भी है जहां लोग न मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं और न ही पटाखे जलाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर लोग दीये भी नहीं जलाते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम बात दक्षिणी राज्य केरल की बात कर रहे हैं। केरल के लोग दिवाली के अलावा सभी त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। यहां के लोग दिवाली के दिन कुछ भी नहीं करते हैं। चलिए जानते हैं इसका कारण।

आखिर क्यों नहीं मनाते दिवाली

बेहद कम लोग ये बात जानते होंगे कि केरल में दिवाली नहीं मनाई जाती है। केरल में दिवाली न मनाने की कई वजहें हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण ये हैं कि केरल में राक्षस महाबली राज करता था और यहां पर उसकी ही पूजा की जाती है। इसलिए लोग यहां पर राक्षस की हार पर पूजा नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Diwali 2022: भारत के अलावा इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली

दिवाली क्यों मनाते हैं?

हम सभी जानते हैं कि भगवान राम ने रावण पर विजय पाई थी और अपना वनवास खत्म कर अयोध्या वापस लौटे थे। इसकी वजह से भारत में कार्तिक मास की पूर्णिमा को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।

क्या केरल में नहीं मनाई जाती दिवाली?

आपको बता दें कि केरल में दिवाली न मनाने की दूसरी वजह ये है कि यहां हिन्दू धर्म के लोग कम हैं।  इस वजह से राज्य में दिवाली पर धूम-धाम नहीं होती। अक्टूबर महीने में केरल में बरसात होती हैं ऐसे मे पटाखे और दिये भी नहीं जला सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें: भारत के इन हिस्सों में बड़े ही अलग अंदाज में मनाई जाती है दिवाली, आप भी जानें

तमिलनाडु में भी नहीं मनाई जाती दिवाली

आपको बता दें कि तमिलनाडु में भी दिवाली नहीं मनाई जाती हैं। ऐसे में वहां के लोग इस समय नरक चतुर्दशी मनाते हुए नजर आते हैं। 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।