Honey Bees Problem: मौसम बदलने के साथ-साथ तरह-तरह के कीड़े हो जाते हैं। कई कीड़े ऐसे होते हैं, जिनके काट लेने से गंभीर समस्या हो सकती है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मधुमक्खी के काटने से न केवल दर्द होता है बल्कि इससे सूजन भी हो जाती है। क्या आपके घर में मधुमक्खियों ने आंतक मचा दिया है? आप मधुमक्खी को भगाने के लिए कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं।
सिरका मधुमक्खियों को रोकेगा? (What Smells Do Honey bees Hate?)
सिरका का इस्तेमाल कपड़ों से दाग-धब्बे हटाने के लिए किया जा सकता है। साथ ही, घर की सफाई को के लिए सिरका लाभकारी होता है। मधुमक्खियों को भगाने के लिए सिरका का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिरका में एसिड पाया जाता है, जिसके कारण कीड़े मर जाते हैं।
- एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी मिलाएं।
- अब इसे मधुमक्खी के छत्ते पर स्प्रे करें।
- घर के उन कोनों पर भी सिरका छिड़कें, जहां मधुमक्खी होने की संभावना अधिक है।
- सिरका की स्मेल काफी स्ट्रॉन्ग होती है, जिससे मधुमक्खी आसानी से मर जाएंगी।
क्या होती है मोथ बॉल्स? (Does Garlic Keep Bees Away)
मोथ बॉल्स का इस्तेमाल कपड़ों से बदबू को दूर करने के लिए किया जाता है। केवल बदबू ही नहीं, यह कपड़ों से कीड़े-मकौड़े को भी दूर रखता है। अगर आपके घर में मधुमक्खियां हो गई हैं, तो परेशान न हो। इन्हें भगाने के लिए आप मोथ बॉल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- घर से मधुमक्खियां भाग जाएं, इसके लिए एक पोटली या कपड़े में मोथ बॉल्स को बांध लें।
- इसे घर के दरवाजे, खिड़की और कोनों पर लटका दें।
- इसके अलावा, आप 1-1 गोली को भी घर के अलग-अलग जगहों पर रख सकती हैं।
मधुमक्खी को भगाने वाले पौधे (Bee Problems Solutions)
हम सभी घर में पौधे लगाते हैं। पौधे लगाने से न केवल घर खूबसूरत दिखता है बल्कि कई तरह के पौधे कीड़े-मकौड़ों के लिए भी खतरनाक साबित होते हैं।
घर आपके घर में मुधमक्खियों ने आंतक मचा दिया है, तो इन्हें भगाने के लिए कुछ तरह के पौधे फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें सिट्रोनेला, पुदीना, और नीलगिरी शामिल हैं। ज्यादातर घरों में पुदीना का पौधा होता है। इसकी खुशबू बेहद स्ट्रॉन्ग होती है, जिसके कारण मधुमक्खी भाग सकती हैं। (घर से कीड़े कैसे भगाएं)
इसे भी पढ़ें:मौसमी कीड़े-मकोड़े से हैं परेशान, तो भगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
क्या कपूर मधुमक्खियों के लिए जहरीला है? (How To Use Kapoor In Home)
कपूर का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। कपूर को शुद्ध माना जाता है। यही नहीं, घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आप कपूर का इस्तेमाल कीड़े-मकौड़ों से छुटकारा पाने के लिए भी कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आपके घर में मधुमक्खियों का कब्जा कर लिया है, तो कपूर काम आएगा। (जानें कपूर से जुड़े हैक्स)
आप दो तरीकों से कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप कपूर का स्प्रे बना सकती हैं-
- इसके लिए 50 ग्राम कपूर को तोड़कर अच्छे से पाउडर में बदल लें।
- अब इस पाउडर में 1 लीटर पानी मिलाएं।
- इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। आखिर में इसमें नीम का तेल मिक्स कर लें।
- इस स्प्रे का इस्तेमाल मधुमक्खी को भगाने के लिए करें।
- किचन से लेकर बाथरूम तक में इसे स्प्रे कर लें।
- जब आप स्प्रे कर रही हों, तो इस बात का ध्यान रखें कि आसापस कोई बच्चा न हो।
- आप घर में कपूर भी जला सकती हैं। इसे जलाने से भी मधुमक्खी मर जाएंगी।
घर को कीड़ा मुक्त रखने के तरीके
- इस बात का ध्यान रखें कि कहीं आपके घर में मधुमक्खियों ने छत्ता तो नहीं बना लिया है। इसके लिए आपको घर के कोने और बाहर हमेशा चेक करना चाहिए।
- शाम होते ही घर की खिड़कियां बंद कर दें, ताकि किसी भी प्रकार के कीड़े-मकौड़े घर के अंदर न घुस जाए।
- घर से मधुमक्खी भगाने के लिए धुंआ काम आएगा। लकड़ी, गद्दे, कार्डबोर्ड जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। कमरे में इन चीजों को जलाकर बूझा दें। इसके बाद कमरा बंद कर दें।
- मधुमक्खियों से निजात पाने के लिए आप दालचीनी और लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। घर के कोनों में दालचीनी पाउडर छिड़क लें।
- बाजार में मधुमक्खी को मारने के लिए स्प्रे मिलते हैं। आप इन स्प्रे का भी उपयोग कर सकती हैं। अगर आप यह नहीं खरीद सकती हैं, तो एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करने से फायदा होगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों