herzindagi
home remedies to get rid of insects in home

कीड़े-मकौड़ों से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

मानसून के मौसम में घर में सबसे ज्यादा कीड़े हो जाते हैं। इसलिए इस मौसम में सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। घर की रोजाना सफाई करें। साथ ही, दरवाजे-खिड़की भी बंद रखें। 
Editorial
Updated:- 2023-08-15, 12:00 IST

मौसम कोई भी घर में कीड़े मकौड़े हो ही जाते हैं। खासतौर पर मानसून के मौसम में यह परेशानी बड़ जाती है। इसलिए घर को साफ रखना जरूरी होता है। अगर कीड़े काट लें, तो समस्या भी हो सकती है। मौसम कीड़ों की वजह से गंभीर बीमारी भी हो जाती है। 

घर से कीड़े-मकौड़े भागने के लिए बाजार में तरह तरह के स्प्रे और क्लीनर मिलते हैं, लेकिन यह कम असरदार होते हैं। ऐसे में समझ नहीं आता कि अपने घर को कीड़ों से कैसे सुरक्षित रखें। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप कीड़ों-मकौड़ों से छुटकारा पा सकती हैं। 

सेब का सिरका आएगा काम

how to use apple cider vinegar for insects removalमानसून के मौसम में घर में उड़ने वाले कीड़े-मकौड़े हो जाते हैं। इनके कारण बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में सेब का सिरका फायदेमंद हो सकता है। सेब का सिरका का इस्तेमाल बाल, त्वचा और सेहत को दुरूस्त रखने के लिए भी किया जाता है। एक स्प्रे बोतल में सेब का सिरका भर लें। अब इसे पूरे घर में स्प्रे कर लें।

सेब के सिरका की स्मेल काफी स्ट्रॉन्ग होती है, जिससे कीड़े मर सकते हैं। जब आप स्प्रे कर रहे हो, तो इस बात का ध्यान रखें कि आसपास कोई बच्चा न हो। साथ ही, स्प्रे करने के बाद कमरे से बाहर निकल जाएं। 

नींबू और लौंग का करें इस्तेमाल

नींबू में एसिड पाया जाता है। यह कीड़े-मकौड़ों को भगाने में मदद करता है। आप नींबू के रस और सिरका से इंसेक्ट रिमूवल स्प्रे बना सकती हैं। 2 कप सिरका में नींबू का रस निचोड़ लें। इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसका छिड़काव पूरे घर में करें। लौंग की गंध से कीड़े मरने लगेंगे। 

इसे भी पढ़ें: मौसमी कीड़े-मकोड़े से हैं परेशान, तो भगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

नमक की मदद से कैसे पाएं कीड़ों से छुटकारा?

यह विडियो भी देखें

how to use salt for insects removalघर में चींटी होना सामान्य है, लेकिन यह खाने को दूषित करने का काम करती हैं। खासतौर पर लाल चींटी काटती भी है। ऐसे में उन्हें मारने या भगाने के लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर के दरवाजों और खिड़कियों के आस पास नमक छिड़क दें। ऐसा करने से चीटियां  नहीं आएंगी। इसके अलावा, नमक और पानी का पेस्ट बनाकर भी छिड़क सकती हैं। चीटियों को भगाने के लिए हल्दी भी बेहद काम आती है। (घर से चीटियां कैसे भगाएं)

इसे भी पढ़ें: ये हैं दुनिया भर में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक कीड़े, जिनसे आपको बनाकर रखनी चाहिए दूरी

एसेंशियल ऑयल से कैसे भगाएं कीड़े?

एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल बाल और त्वचा के अलावा घर के कई अन्य कामों में भी किया जा सकता है। एसेंशियल ऑयल की मदद से कीड़ों से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप टी-ट्री, ऑरेंज और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकती हैं।

बस एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ एसेंशियल ऑयल मिक्स करें। इसे आप घर के कोनों में छिड़क दें। आप पाएंगी कि तेल के इस्तेमाल से कीड़े मर गए हैं और घर महकने भी लगा है। 

कीड़े-मकौड़े भगाने के लिए ये तरीके भी आजमाएं

  • मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। घर में कपूर जलाकर रख दें और खिड़की-दरवाजे बंद कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि कपूर के आसपास बच्चे न हो। 
  • आप सिरका की मदद से भी घर को कीड़े-मकौड़ों से दूर रख सकती हैं। बस सिरका और पानी को मिक्स करके, पूरे घर में स्प्रे कर दें। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।