Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

कपूर के ये हैक्स कई घरेलू काम बना सकते हैं आसान

कपूर का इस्तेमाल भारत में आम है और कई घरों में तो इसे रोजाना आरती के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे कई और काम भी लिए जा सकते हैं। 
Updated:- 2021-08-11, 11:18 IST
image

कपूर का इस्तेमाल भारतीय घरों में सदियों से होता आया है और इसे पूजा-पाठ आदि के लिए पवित्र माना जाता है। इसे स्किन और बालों के लिए भी इस्तेमाल करने की प्रथा है, लेकिन कई लोग कपूर से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स नहीं जानते हैं जो उन्हें घर के अनेको कामों में मदद कर सकते हैं। कपूर को एक सुपर इंग्रीडिएंट कहा जाए तो गलत नहीं होगा जो कई चीज़ें को आसान बनाता है। 

आज हम आपको मानसून के बदलते सीजन में कपूर से जुड़े कुछ ऐसे हैक्स बताने जा रहे हैं जो इस सीजन के हिसाब से परफेक्ट साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कपूर से जुड़े कुछ आसान से हैक्स। 

1. कपूर का ये हैक करेगा पौधों में लगे कीड़ों को दूर-

कपूर का इस्तेमाल हमेशा से ही कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक बेहतरीन पेस्टिसाइड का काम भी कर सकता है। 

camphor uses at home

क्या है हैक?

आधा लीटर पानी में दो छोटे पीस कपूर के घोलकर उसे पौधों में उन जगहों पर स्प्रे करें जहां कीड़े अत्यधिक हो रहे हैं। मिट्टी में सीधे कपूर रखने की जगह उसे डाइल्यूट करके इस्तेमाल करना हमेशा बेहतर होता है। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है भीमसेनी कपूर, जानें आपके घर में रखी ये वस्तु असली है या नकली?

2. बारिश के मौसम में सीलन की बदबू को दूर करेगा ये हैक-

कपूर को हम अधिकतर जलाते हैं, लेकिन इसे रूम फ्रेशनर के तौर पर इस्तेमाल करने का भी बहुत ही आसान सा हैक है। अधिकतर लोग इसके टैबलेट्स को लौंग आदि के साथ इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक तरीका इससे भी आसान है। 

क्या है हैक?

कपूर की गोलियों का पाउडर बना लीजिए और फिर उसमें एक दो बूंद एसेंशियल ऑयल के डाल दीजिए। आप चाहें तो इसे एक कॉटन के कपड़े में बांधकर कमरे में अलग-अलग जगह रखा जा सकता है।  

monsoon camphor hacks

3. कपड़ों से नमी की बदबू दूर करने के लिए ये हैक- 

कपूर का इस्तेमाल कपड़ों से नमी की बदबू को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। कपूर कपड़ों से एक्स्ट्रा नमी सोखने का काम भी कर सकता है।  

क्या है हैक? 

कपूर की गोलियों या उसके रॉक को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए (पाउडर नहीं बनाना है) और 4-5 लौंग के साथ कॉटन के कपड़े में बांधकर उसे अलमारी में कपड़ों के बीच रख दीजिए।  

how to use camphor for different uses

4. खुजली दूर करने के लिए कपूर का हैक- 

कपूर का इस्तेमाल खुजली को दूर करने के लिए भी आसानी से किया जा सकता है। अगर शरीर में मानसून या बदलते मौसम वाली खुजली हो रही है तो कपूर का इस्तेमाल करें।  

क्या है हैक? 

गुनगुने नारियल के तेल में कपूर डालकर इसे स्किन पर लगाएं। इससे खुजली की समस्या दूर होती है।  

 

इसे जरूर पढ़ें- इस तरीके से घर पर बनाएं कपूर का तेल, डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा 

5. गद्दों से खटमल और अन्य कीड़े हटाने का हैक- 

कपूर का इस्तेमाल गद्दों की सफाई के दौरान भी किया जा सकता है और आप गद्दों के अंदर के कीड़े आदि हटा सकते हैं।  

क्या है हैक? 

एक बार गद्दे को धूप दिखाकर उसके अंदर कपूर के पीस डाल दीजिए। चाहें तो गद्दे के कवर के अंदर डालिए या फिर रुई वाले गद्दे के अंदर कपूर रखकर सिल दीजिए। ध्यान रहे कि कपूर छोटे पीस में हो बहुत बड़ा न हो, बस आपका काम हो जाएगा।  

 

कपूर का इस्तेमाल अगर आप इन तरीकों से करेंगे तो मानसून की कुछ बेसिक दिक्कतें कम हो जाएंगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।