होलिका दहन आज यानी कि 13 मार्च को किया जाएगा। रात 11 बजकर 27 मिनट से 12 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज ब्रह्म मुहूर्त से लेकर 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा का साया और भद्राकाल में होलिका दहन करना वर्जित माना गया है। होलिका दहन को लेकर ऐसा माना जाता है कि इस दिन होला माता की पूजा एवं अग्नि की परिक्रमा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मकता का नाश होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि होलिका दहन के दिन कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ।
होलिका दहन पूजा मंत्र (Holika Dahan Puja Mantra 2025 )
ॐ होलिकायै नमः यह मंत्र होलिका देवी को प्रसन्न करने के लिए बोला जाता है। होलिका का दहन नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने और सुख, समृद्धि और शांति लाने के लिए किया जाता है। यह मंत्र वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। किसी भी संकट से उबरने में मदद मिलती है।
ॐ श्रीं ह्लीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः यह मंत्र देवी लक्ष्मी के लिए होता है, जो समृद्धि और संपत्ति की देवी मानी जाती हैं। इस मंत्र का जाप होलिका दहन के दिन करने से कई लाभ मिलते हैं। यह मंत्र आर्थिक समृद्धि और घर में धन का आगमन सुनिश्चित करने में मदद करता है। होलिका दहन के दिन इस मंत्र के जाप से व्यापार और नौकरी में सफलता प्राप्त होती है।
ॐ रां राहवे नमः होलिका दहन का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही ज्योतिष में भी विशेष स्थान मौजूद है। होलिका दहन के दिन इस मंत्र का जाप करने से राहु की शुभता पाई जा सकती है। होलिका दहन के दिन इस मंत्र का जाप करने से राहु के नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य भी बेहतर होने लगता है। बीमारी पैदा करने वाले दोष दूर होते हैं।
ॐ सूर्याय नमः यह मंत्र सूर्य देव का है। होलिका दहन के दिन इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति में शक्ति, आत्मविश्वास और सफलता का संचार होता है। अगर आप होलिका दहन की सुबह इस मंत्र का जाप नहीं कर पाए हैं तो होली के दिन भी इस मंत्र के साथ अन्य मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। इससे व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है और तरक्की होती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों