Holika Dahan Upay: होलिका दहन पर करें ज्योतिष के ये 7 उपाय, घर की समस्याएं हो सकती हैं दूर

रंगों वाली होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसे आज भी नकारात्मक शक्तियों को दूर करने का एक माध्यम माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप इस दिन कुछ आसान ज्योतिष उपायों को आजमाएं तो जीवन में आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।
image

होलिका दहन हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व न केवल होलिका और प्रहलाद की कथा से जुड़ा हुआ है, बल्कि इस दिन किए गए विशेष ज्योतिषीय उपाय जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पावन अवसर पर किए गए उपाय शीघ्र फलदायी हो सकते हैं और व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से मुक्ति दिला सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, होलिका दहन के समय कुछ विशेष उपाय करने से ग्रहों की नकारात्मकता दूर हो सकती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि आपके घर में आर्थिक तंगी बनी हुई है, पारिवारिक कलह हो रही है या फिर व्यापार में नुकसान हो रहा है, तो होलिका दहन पर किए गए कुछ सरल उपाय आपकी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इन आसान उपायों के बारे में जो आपको कई समस्याओं से बचा सकते हैं।

होलिका की अग्नि में नारियल अर्पित करें

holika agni offerings

होलिका दहन के समय एक नारियल लेकर उसमें कुमकुम और हल्दी लगाएं और फिर इसे होलिका की अग्नि में अर्पित करें। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप होलिका की अग्नि में नारियल अर्पित करते हैं तो आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह उपाय विशेष रूप से पारिवारिक कलह को दूर करने में सहायक माना जाता है। यही नहीं इस उपाय से आपके घर में आने वाली कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

होलिका की अग्नि में काले तिल और सरसों के दाने डालें

यदि आपके घर में किसी भी प्रकार की वास्तु दोष या नकारात्मकता है, तो होलिका दहन की अग्नि में काले तिल और सरसों के दाने डालना लाभदायक होता है। आप अपने घर के सभी सदस्यों के ऊपर से सात बार सरसों के दानों को घुमाएं और इन्हें होलिका की अग्नि में डालें। इस आसान उपाय से आपके घर की सारी बलाएं होलिका की अग्नि में जल जाती हैं, यही नहीं इस उपाय से नकारात्मक शक्तियों का असर भी काम होता है। इस उपाय से आपके व्यापपर में आने वाली सभी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

गेहूं की बालियां होलिका की अग्नि में अर्पित करें

offering new crop in holika

होलिका दहन के दौरान गेहूं और चने को अग्नि में समर्पित करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं। यह उपाय धन वृद्धि के लिए किए जाते हैं और परिवार में समृद्धि बनाए रखने में मदद करते हैं। खासकर वे लोग जो कर्ज या आर्थिक तंगी से परेशान हैं, वे इस उपाय को अवश्य करें। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति तो अच्छी हो ही सकती है और आपके व्यापार में आने वाली परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Holika Dahan 2025 Astro Tips: होलिका दहन की अग्नि में कौन सी सामग्री अर्पित करने से मिलते हैं कौन से लाभ?

गुड़ और घी मिलाकर होलिका की अग्नि में डालें

यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बार-बार हो रही हैं, तो होलिका दहन के दौरान गुड़ और घी मिलाकर अग्नि में आहुति देने से आपके स्वास्थ्य में सुधार होता है। यदि आप इन सामग्रियों को होलिका की अग्नि में अर्पित करने के साथ घर की समृद्धि और अच्छी सेहत की प्रार्थना करें तो आपके घर के सदस्यों को स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। यह उपाय परिवार के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए किया जाता है।

होलिका दहन की राख घर में रखें

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होलिका दहन की अग्नि शांत होने के बाद अगले दिन उसकी राख को लाकर घर में सुरक्षित रखने से घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं रहता है। यह राख विशेष रूप से आप अपने व्यापार स्थल या घर के मुख्य द्वार पर रखें तो घर में सदैव सुख-शांति बनी रहती है।

पीली वस्तुओं का दान करें

होलिका दहन के दिन पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले वस्त्र और केले का दान करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। इससे घर में खुशहाली आती है, वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है और संतान सुख प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Holika Dahan 2025 Parikrama: क्या होलिका दहन के दिन लगाई जाती है अग्नि की उल्टी परिक्रमा?

होलिका की परिक्रमा करें और मनोकामना मांगें

holika parikrama for good luck

होलिका दहन के समय आपको कम से कम सात बार उसकी परिक्रमा करनी चाहिए, इससे आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। होलिका की परिक्रमा करते समय यदि आप 'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें तो इससे विशेष लाभ मिलते हैं। इस दौरान मन में अपनी इच्छाओं को संकल्प के रूप में लें और भगवान से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना करें।

यदि आप होलिका दहन के दिन ज्योतिष के ये उपाय आजमाएं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रह सकती है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images:Meta AI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP