Holika Dahan Mein Nariyal Chadhane Ke Labh: फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं, पूर्णिमा तिथि से एक रात पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के दौरान अग्नि जलाई जाती है और उसकी परिक्रमा लगाने का विधान है। होलिका दहन के दौरान कई वस्तुएं अग्नि में डाली जताई हैं। हर वस्तु का अपना एक महत्व होता है। ठीक ऐसे ही होलिका दहन की अग्नि में नारिया चढ़ाने का भी विशेष महत्व है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसक पीछे का महत्व एवं लाभ।
होलिका दहन की अग्नि को बहुत पवित्र माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि होलिका दहन की अग्नि में जो भी वस्तु अर्पित की जाए उसके प्रभाव से कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?
ऐसे में अगर नारियल को होलिका दहन की अग्नि में अर्पित किया जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है। घर की दरिद्रता चली जाती है। अधिक खर्च और कर्ज की परेशानी दूर होती है।
नारियल को लेकर यह मान्यता है कि नारियल को अग्नि में जलाने से वह व्यक्ति और उसके परिवार के सभी सदस्यों की बलाओं को अपने साथ ले जाता है। ऐसे में नारियल को सिर पर से उसार कर जलाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan Ash Remedies 2024: सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए होलिका दहन की राख से करें ये उपाय
ऐसा करने से एक तो बुरी नजर उतर जाती है और दूसरा अगर आपके आसपास कोई नकारात्मकता होगी तो वह भी दूर हो जाती है। होलिका दहन में नारियल अर्पित करने से मां लक्ष्मी का घर में वास भी होता है।
यह विडियो भी देखें
होलिका दहन के दिन अगर नारियल को कपूर के साथ जलाया जाए तो इससे आपका लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो जाता है। हालांकि नारियल जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह पूरा जलना चाहिए।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर होलिका दहन के दौरान अग्नि में नारियल चढ़ाने का क्या महत्त्व है और उससे कौन से लाभ प्राप्त होते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।