
(Holika dahan 2024 date shubh muhurat and significance) हिंदू धर्म में होली का पर्व प्रमुख माना जाता है। वहीं फाल्गुन माह की शु्क्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की रात को होलिका दहन किया जाता है।
इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और होली एक धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। होली को रंगोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। अब ऐसे में इस साल होलिका दहन कब है, शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है। इसके बारे में एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से विस्तार से जानते हैं।

होलिका दहन दिनांक 24 मार्च को है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 13 मिनट से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 12 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन की कुल अवधि 01 घंटे 14 मिनट की है।

इस साल होलिका दहन 24 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन होलिका दहन के दिन भद्रा का भी साया रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भद्रा को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ और कोई भी शुभ काम करना वर्जित माना जाता है। इस दिन भद्रा सुबह 09 बजकर 54 मिनट पर आरंभ हो रहा है और इसका समापन रात 11 बजकर 13 मिनट को होगा।
इसे जरूर पढ़ें - Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर बन रहे हैं 6 विशेष योग, जानें इनका महत्व और लाभ
होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु (विष्णु जी पूजा) के नरसिंह अवतार की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। क्योंकि इस दिन श्रीहरि ने अपने भक्त की जान बचाई थी और उनकी कृपा से होलिका स्वयं ही जलकर भस्म हो गई। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान विष्णु (विष्णु जी मंत्र) की पूजा-अर्चना करता है, श्रीहरि उनकी हमेशा रक्षा करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Holika Dahan 2024: होलिका दहन के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी कष्ट होंगे दूर

होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। इसलिए उसके बाद ही पूजा-पाठ करें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- herzindagi.in
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।