Holika Dahan 2024 Shubh Yog: फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं, इससे एक रात पहले होलिका दहन भी किया जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल होलिका दहन पर एक, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे 6 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस बार होलिका दहन पर कौन से शुभ योगों का निर्माण हो रहा है और क्या हैं इनका महत्व।
होलिका दहन 24 मार्च, दिन रविवार को किया जाएगा। रात 11 बजकर 13 मिनट से रात 12 बजकर 7 मिनट तक का मुहूर्त होलिका दहन के लिए शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस मुहूर्त में भद्रा नहीं पड़ रही है।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan Ash Remedies 2024: सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए होलिका दहन की राख से करें ये उपाय
वहीं, होलिका दहन से पहले प्रदोष काल में होलिका माता की पूजा की जाती है। इस पूजा के लिए मुहूर्त शाम 6 बजकर 35 मिनट से रात 9 बजकर 31 मिनट तक का है। इस दौरान होलिका माता की पूजा कर लें।
होलिका दहन के दिन जो 6 शुभ योग बनने वाले हैं, वो हैं: सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, वृद्धि योग, धन शक्ति योग, त्रिग्रही योग और बुधादित्य योग। इन योगों का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है।
जहां एक ओर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजाकर 34 मिनट से अगले दिन 25 मार्च को सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। वहीं, रवि योग सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: धन लाभ के लिए होलिका दहन के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
यह विडियो भी देखें
वृद्धि योग रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 25 मार्च को रात 9 बजकर 30 मिनट रहेगा। वहीं, ध शक्ति योग होली के दिन कुंभ राशि में मंगल और शुक्र की युति उत्पन्न होगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार, होली वाले दिन शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा, सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बन रहा है। यह सभी योग धन-ऐश्वर्य को बढ़ाने का काम करते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर होलिका दहन के दिन कौन्स इ 6 योगों का निर्माण हो रहा है और क्या हैं उनका महत्व एवं उनसे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।