हिंदू धर्म में चंद्रमा को बहुत अधिक महत्व दिया गया है और कुछ दिन ऐसे होते हैं जब चंद्रमा का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। शदर पूर्णिमा का दिन उन्हीं में से एक है। कहते हैं इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इतना ही नहीं, देवी लक्ष्मी की भी इस दिन भक्तों पर कृपा बरसती है। इसलिए इस दिन चंद्रमा की पूजा करना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए हमने पंडित सौरभ त्रिपाठी से जाना कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के निकलने का समय क्या होगा? वैसे आपको बता दें कि इस दिन को लेकर अलग-अलग कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें से एक है कि आज के दिन चंद्रमा से अमृत की बूंद टपकती है। इस बूंद को ग्रहण करने के लिए लोग चंद्रमा के नीचे कोई सफेद रंग की मीठी चीज भी रखते हैं, वहीं शरद पूर्णिमा के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की रासलीला भी होती है। इस सभी की चर्चा हम अपने आगे लेख में करेंगे और आपको बताएंगे कि पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रमा के उदय होने का मुहूर्त क्या है।
शरद पूर्णिमा का पर्व इस बार 6 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाया जाएगा। यह रात हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ और चमत्कारी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस रात चंद्रमा अपनी पूर्ण सोलह कलाओं के साथ आकाश में उदित होता है और उसकी किरणों में अमृत तत्व होता है। भक्त इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करते हैं और खीर बनाकर चांदनी में रखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Sharad Purnima Date 2025: 05 या 06 अक्टूबर कब पड़ेगी शरद पूर्णिमा? सही तिथि के साथ शुभ मुहूर्त की लें पूरी जानकारी
इसे जरूर पढ़ें- Radha Krishna Puja on Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा के दिन क्यों होती है राधा-कृष्ण की पूजा? जानें कथा और महत्व
अत: शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा अवश्य करें। साथ ही उन्हें जल एवं खीर अर्पित करें। साथ ही आपको इस दिन देवी लक्ष्मी और राधाकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी धार्मिक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।