Holi Pranks: इस होली करें थोड़ी मस्ती, परिवार के साथ मिलकर खेलें ये प्रैंक्स

होली का मौका है और यकीनन अपने परिवार के साथ मस्ती भरे अंदाज़ में रंग खेलना और बहुत सारी मस्ती करना जायज है। परिवार के साथ ये त्योहार मनाने का मज़ा ही कुछ और होता है क्योंकि इस दिन हम दिल खोलकर बाकी लोगों के साथ मज़ाक कर सकते हैं और इस मस्ती में सभी लोग शामिल भी होते हैं। परिवार के साथ मिलकर होली प्रैंक्स खेलना यकीनन बहुत ही अच्छा लगता है। ऐसे में क्यों न हम होली की खूबसूरती का मज़ा कुछ प्रैंक्स के साथ लें।
होली के दिन आप कई सारी चीज़ें कर सकते हैं और परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। बस प्रैंक्स करते समय आपको ये ध्यान रखने की जरूरत है कि किसी तरह का ऐसा प्रैंक न करें जिससे लोगों को परेशानी हो। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ सेफ प्रैंक्स जो परिवार और दोस्तों के साथ खेले जा सकते हैं।
1. भांग है या नहीं प्रैंक-
अक्सर होली पर भांग पीने का रिवाज होता है, लेकिन अगर भांग के नाम पर खाली दूध की ठंडाई पिला दी जाए तो? कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना नशे के भी काफी एंटरटेनिंग हो सकते हैं। प्रैंक में आप लोगों से कहें कि आप उन्हें भांग वाली ड्रिंक पिला रही हैं, लेकिन उन्हें खाली ड्रिंक पिलाएं और फिर मज़ा देखें।
लोगों को ये फील होगा कि उन्हें भांग का नशा नहीं होता है और कई लोग बिना भांग के ही ऐसे रिएक्ट करेंगे जैसे उन्होंने खूब पी रखी हो।
इसे जरूर पढ़ें- HOli Satire 2021: इस होली करें अपने मूड को लाइट इन जोगीरों के साथ
2. दिन है या रात प्रैंक-
होली हमेशा दिन में ही खेली जाती है और मस्ती की जाती है, लेकिन अपने दोस्तों के साथ रात में होली खेलने का मज़ा ही कुछ और होगा। आप अपने दोस्तों या परिवार वालों को रात में 12 बजे उठाकर होली विश करें और बहुत सारा रंग उनके ऊपर डाल दें।
हां ऐसा करना उस दोस्त के साथ जो बहुत ज्यादा गुस्सा न हो। वर्ना नींद खराब करने के कारण दोस्त परेशान जरूर हो जाएगा।
3. रंग या पानी प्रैंक-
जिस तरह हम भांग के साथ कर सकते हैं उसी तरह से रंग के साथ भी तो प्रैंक किया जा सकता है। करना बस ये होगा कि सभी को ये यकीन दिला दें कि बाल्टी भर के रंग, मिट्टी, गोबर आदि आपके पास है, या फिर आपने पानी की टंकी में इस तरह का सामान भर रखा है और फिर जो भी सामने आए उसपर बाल्टी भर के गंदगी डालने का दिखावा करें। लोग आपसे दूर भागने की कोशिश करेंगे और जब उनके ऊपर सादा ठंडा पानी जाएगा तब उन्हें थोड़ा अलग महसूस होगा।
फिर आप कह सकते हैं 'बुरा न मानो होली है।'
4. दोस्त-दोस्त न रहा प्रैंक-
ये प्रैंक तब ही सफल हो सकता है जब आप लोग इस तरह से होली खेलते हों कि एक दूसरे को पहचानना मुश्किल हो जाता हो। होली के समय अपने जान पहचान वालों को बहुत ही अच्छी तरह से रंग लगाए जाते हैं, लेकिन आप ऐसे ही किसी पहचान वाले को रंग लगाने जा रहे हों और वो कहे कि 'आप कौन' तो? कुछ ऐसा ही हो सकता है ये प्रैंक जहां आप हर उस इंसान को पहचानने से ही इंकार कर दें जो आपके साथ होली खेलने आए तो मस्ती तो होगी न।
इसे जरूर पढ़ें- Jawed Habib Tips: होली के पहले कैसे करें बालों की केयर, इस ट्रिक से नहीं होगा रंगों का असर
5. कलर बॉम्ब्स का करें इस्तेमाल-
ये प्रैंक कभी पुराना नहीं होगा और समय के साथ-साथ ये और भी ज्यादा वर्सेटाइल होता चला जा रहा है। ढेर सारे कलर बॉम्ब्स जगह-जगह पर छुपा दें या फिर उस समय ग्रेनेड की तरह अपने दोस्तों के आस-पास फेंके जब वो आ रहे हों। वो यकीनन डर जाएंगे और काफी रोमांचक मौका होगा ये।
हर प्रैंक के साथ ये ध्यान रखें कि इसे उसी हद तक करें जिस हद तक बाकी लोगों को परेशानी न हो। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।