herzindagi
image

Garba Dandiya Places Ghaziabad: गाजियाबाद में फेमस गरबा-डांडिया प्लेसिस खोज रही हैं? तो इन गुजराती थीम वाले नवरात्रि इवेंट में दोस्तों के साथ जा सकती हैं आप

गाजियाबाद में लोग गुजराती थीम वाले गरबा- डांडिया वाली जगहों पर दोस्तों और परिवार के साथ जाना चाह रहे हैं। रंग-बिरंगे कपड़ों, संगीत, नृत्य और ढेर सारी खुशियों के लिए लोग अच्छी जगहें सर्च कर रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-24, 17:56 IST

गाजियाबाद में बेस्ट गरबा प्लेसिस कौन से हैं, इस समय हर कोई गूगल पर सर्च कर रहा है। लोग ऐसे गरबा-डांडिया इवेंट में जाना चाहते हैं, जहां भीड़ होती हो और एंट्री फीस भी सस्ती हो। गाजियाबाद में हर साल इस समय कई जगह गरबा और डांडिया इवेंट्स आयोजित होते हैं। इस बार भी गाजियाबाद में कई नवरात्रि इंवेट्स बड़े मैदानों, हॉल, रेस्टोरेंट और क्लब्स में आयोजित हो रहे हैं। यहां लोग केवल नृत्य का मजा ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और पारंपरिक माहौल का भी आनंद लेने आते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गाजियाबाद में बेस्ट गरबा-डांडिया स्पॉट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

ईडीएम मॉल, गाजियाबाद में डांडिया नाइट्स 2025 (Dandiya Nights 2025 Ghaziabad)

  • किस दिन जा सकते हैं?- 26 से 28 सितंबर 2025 के बीच यहां गरबा आयोजन हो रहा है।
  • समय- शाम 6 बजे से शुरुआत होगी।
  • लोकेशन- प्लॉट नंबर 1, कौशांबी रोड, आनंद विहार, कौशांबी, गाजियाबाद।
  • एंट्री फीस- 399 रुपये प्रति व्यक्ति है।
  • क्या खास होगा?- पारंपरिक संगीत, स्वादिष्ट भोजन स्टॉल्स और खूबसूरत सजावट

इसे भी पढ़ें- Best Garba Dandiya Places in Noida: गरबा नाइट के लिए नोएडा में कहां जा सकती हैं आप, जानें लोकेशन से लेकर एंट्री फीस तक सभी डिटेल्स

Ghaziabad garba events 2025

सोहो गार्डन में डांडिया रास - गरबा नाइट

  • कब जा पाएंगी?- 26 से 28 सितंबर 2025 से शुरू होगा।
  • समय- रात 8 बजे से से जा सकती हैं।
  • लोकेशन- द सोहो गार्डन - रूफटॉप लाउंज और बार, गाजियाबाद
  • एंट्री फीस- 799 रुपये प्रति व्यक्ति
  • क्या खास होगा- नि:शुल्क डांडिया स्टिक, नवरात्रि विशेष बुफे और लाइव डीजे।

इसे भी पढे़ं- दिल्ली में कहां सजाए गए हैं दुर्गा पूजा के खूबसूरत पंडाल, नवरात्रि में इन अलग-अलग जगहों पर दर्शन करने जा सकती हैं आप

garba dandia nights

कार्निवल नोएडा, गाजियाबाद में डांडिया नाइट 2025

  • कब से शुरू होगा?- 26 सितंबर 2025
  • समय- शाम 7 बजे से जा सकते हैं।
  • एंट्री फीस- 599 रुपये प्रति व्यक्ति
  • क्या खास होगा- ड्रेस कोड में आना होगा, स्वादिष्ट भोजन और स्टॉल्स और बेस्ट ड्रेसिंग के लिए पुरस्कार भी मिलेगा। 
  • गाजियाबाद में वीकेंड पर जाने के लिए अच्छी जगह में से एक है। 

Ghaziabad Garba events

रासलीला नीओन डांडिया नाइट 2025

  • कब जा सकते हैं?- 28 सितंबर 2025
  • समय- शाम 5 बजे से शुरू होगा
  • लोकेशन- ट्रिनिटी बैंक्वेट कवि नगर, गाजियाबाद
  • टिकट प्राइस- प्रति व्यक्ति 1100 रुपये

Dandiya Nights Ghaziabad

डी मॉल, इंदिरापुरम

  • वल्लाह, डी मॉल, इंदिरापुरम, डांडिया नाइट
  • दिनांक- शुक्रवार, 26 सितंबर
  • लोकेशन- वल्लाह, डी मॉल, इंदिरापुरम
  • समय- शाम 6:00 बजे से शुरू होगा।

Dandiya Nights Ghaziabads

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।