Jawed Habib Tips: होली के पहले कैसे करें बालों की केयर, इस ट्रिक से नहीं होगा रंगों का असर

होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें बहुत सारी मस्ती और रंगों के साथ खेल होता है। होली का गुलाल हो या फिर केमिकल वाले रंग उनका असर बालों पर और स्किन पर जरूर होता है। अगर बाल और स्किन ठीक हैं तो वो फिर आप कितनी भी होली की मस्ती करें आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। अक्सर लोग होली खेलने के बाद रूखे और बेजान हुए बालों को ठीक करने की टिप्स के बारे में सोचते हैं, लेकिन क्यों न होली के पहले ही कुछ अच्छा कर लिया जाए।
हेयर स्टाइलिस्ट और एक्सपर्ट जावेद हबीब ने हमें बताया कि किस तरह से आप अपने बालों और स्किन को होली के केमिकल वाले रंगों के लिए तैयार कर सकते हैं। अगर आपको भी होली खेलना बहुत पसंद है और सिर्फ बालों के कारण आप होली को खेलने से बचना चाहते हैं तो अपने बालों को होली के रंग के लिए कुछ इस तरह से तैयार करें।
1. होली के लिए बनाएं ये DIY तेल-
ये DIY तेल असल में तीन अहम तेलों का कॉम्बिनेशन है और इस तरह के तेल को आप अपने बालों में अच्छे से लगा सकते हैं। आपको करना ये है कि -
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
- 1 चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच कैस्टर ऑयल
ये तीनों लेकर एक साथ मिलाने हैं और होली खेलने जाने से पहले आपको इसे स्किन और बालों में अच्छे से लगाना है। ध्यान रहे कि आप अपने कान, गर्दन, कोहनी आदि में भी ये DIY तेल अच्छे से लगा लें क्योंकि अगर आपकी स्किन और बालों पर ये तेल लगा रहेगा तो आपके बाल और स्किन ज्यादा बेहतर हो जाएंगे और होली की ड्राइनेस से दूर होंगे। आप इसे हर उस अंग पर लगा सकते हैं जिसमें होली का रंग लगने की गुंजाइश है।
इसे जरूर पढ़ें- जानें माधुरी दीक्षित की DIY हेयर ऑयल और हेयर पैक रेसिपी जो है उनके खूबसूरत बालों का राज़
2. होली खेलते समय बालों को सूरज की सीधी धूप से बचाएं-
केमिकल आधारित होली के रंग और सूरज की धूप हमारे बालों और स्किन पर असर डाल सकते हैं। ये रफ, ड्राई और फ्रिज़ी बालों का सबसे बड़ा कारण है और इसका सबसे पहला असर स्कैल्प पर होता है जिसमें इन्फेक्शन का खतरा भी ऐसा बढ़ जाता है। अगर आप होली खेलने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपके बाल सीधी सूरज की धूप में न रहें आप कोई हैट या ऐसा कुछ लगा लें और अगर ऐसा नहीं कर सकती हैं तो हेयर सीरम या फिर लीव इन कंडिशनर आदि कुछ लगाकर जा सकते हैं।
3. होली के समय ऑयल मसाज हमेशा करेगी मदद-
अपने बालों में कई तरह के तेलों से मसाज किया जा सकता है। ये ऑयल मसाज आप होली खेलने से एक रात पहले करें ताकि बालों में एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाए। इस तरह से आपके बालों में अगर गंदगी, कलर आदि चला भी जाता है तो भी वो आसानी से निकल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- पीठ की टैनिंग और छोटे-छोटे दानों से हैं परेशान तो ये DIY नुस्खा आएगा काम
4. होली खेलते समय बालों को कभी खुला न रखें-
ये बात आपको ध्यान रखनी है। अगर आप होली खेल रही हैं तो बालों को उसके पहले खुला न रखें। उन्हें किसी अच्छे बन या चोटी में टाइट बांध लें। ऐसे में कलर्स स्कैल्प तक कम पहुंचेंगे और बालों को सुरक्षित रखेंगे।
जावेद हबीब की ये टिप्स अगर आपको पसंद आई हैं तो इन्हें शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य टिप्स और ब्यूटी स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।