Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Holi 2023: क्या आप जानते हैं होली के त्योहार का इतिहास और महत्व

    होली का त्योहार मुख्य रूप से हिन्दुओं का प्रमुख पर्व होता है और इसका इतिहास सदियों पुराना है, जो हमें प्राचीन समय की कथाओं की याद दिलाता है।   
    author-profile
    Updated at - 2023-03-07,10:28 IST
    Next
    Article
    why holi celebrate

    होली का त्योहार मुख्य रूप से रंगों का त्योहार होता है और इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्त्व है। होली दो दिनों तक मनाई जाती है जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है और दूसरे दिन रंगों का त्योहार होता है जिसमें लोग मिल जुलकर रंग खेलते हैं और खुशियां मनाते हैं। पानी के गुब्बारों और पिचकारी से बहुत पहले से ही होली खेलने का चलन चला आ रहा है। बहुत पहले होली केवल हिन्दू धर्म का त्योहार था लेकिन अब ये दुनिया भर में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है।

    कई ऐसी कहानियां हैं जो होली की उत्पत्ति से पहले की हैं और पौराणिक कथाओं में उन कहानियों का वर्णन करती हैं जो मानव जाति को और अधिक रंगीन बनाने की बात करती हैं। भारत के सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक, होली को "होलिका" के नाम से भी जाना जाता था। आइए ध्यान आश्रम के योगी अश्वनी जी से जानें होली के इतिहास और इसके महत्व के बारे में। 

    होली का इतिहास 

    holi history

    होली वह दिन होता है जब होलिका, जिसे अग्नि में अखंड रहने का वरदान प्राप्त था उन्होंने प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में प्रवेश किया था। उस समय भगवान विष्णु प्रह्लाद की सहायता के लिए आए और परिणामस्वरूप, होलिका अग्नि में जल गई, जबकि प्रह्लाद को कोई नुकसान नहीं हुआ। योगी अश्विनी जी बताते हैं कि पुराणों की कहानियां एक आम आदमी के लिए पौराणिक कथाएं प्रतीत होती हैं क्योंकि उनमें वर्णित घटनाएं अक्सर उन चीजों का उल्लेख करती हैं जो अलौकिक या असली लगती हैं, उदाहरण के लिए, आग में बेदाग रहने की शक्ति या विष्णु नामक ऊर्जा का आह्वान। पुराण वास्तव में हमारे पूर्वजों के साथ घटित वास्तविक घटनाओं का इतिहास होते हैं, जिन्होंने कई हजार साल पहले धरती पर निवास किया था। इसलिए होली का इतिहास भी पुराणों से जुड़ा हुआ है। 

    इसे जरूर पढ़ें: Holi 2022: जानें किस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा की सही विधि और महत्व

    होलिका दहन की पौराणिक कथा 

    holika dahan

    होलिका दहन की कथा के अनुसार प्राचीन काल में एक राजा थे जिनका नाम हिरण्यकश्यप था। उनका बेटा प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था और विष्णु जी की भक्ति में लीन  रहता था। हिरण्यकश्यप को यह बात पसंद न थी इसलिए उन्होंने प्रह्लाद को कई तरीकों से मारने का प्रयास भी किया। अंततः उन्होंने अपनी बहन होलिका से कहा कि वह प्रह्लाद को लेकर अग्नि में प्रवेश कर जाए जिसके परिणामस्वरूप होलिका जल कर मर गईं और भक्त प्रह्लाद बच गए। जिसके पश्चात हिरण्यकश्यप की क्रूरता को समाप्त करने हेतु भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लिया और हिरण्यकश्यप को समाप्त कर दिया। तभी से होलिका दहन का प्रचलन शुरू हुआ और होलिका की अग्नि में बुराइयों के समाप्त होने के बाद खुशियां मनाने के लिए अगले दिन रंग खेलने की प्रथा शुरू हुई। 

    होली का महत्व 

    होली का त्योहार मुख्य रूप से वसंत ऋतु यानी कि वसंत की फसल के समय मनाया जाता है जो सर्दियों के अंत का प्रतीक भी माना होता है और हिंदू कैलेंडर के फाल्गुन महीने में मनाई जाती है। यह उत्सव फाल्गुन पूर्णिमा तिथि (जानें कब से शुरू हो रहा है होलाष्टक) की शाम से ही शुरू हो जाता है और दो दिन तक मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हंसी -खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो अब विश्वभर में मनाया जाने लगा है। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लोग इस दिन एक अग्नि जलाते हैं और भगवान विष्णु के लिए भक्त प्रहलाद की भक्ति की विजय का जश्न मनाते हैं। इस दिन लोग होलिका की पूजा भी करते हैं क्योंकि हिंदू पौराणिक कथाओं में यह माना जाता है कि होलिका पूजा सभी के घर में समृद्धि और धन लाती है। लोगों का मानना है कि होलिका पूजा करने के बाद वे सभी प्रकार के भय पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। होलिका दहन के अगले दिन को धुलेंडी कहा जाता है जिसमें अबीर-गुलाल इत्यादि डाला जाता है और दूसरों से सौहार्द्र जताया जाता है।  

    holi significance

    होली का सांस्कृतिक महत्व

    होली से जुड़े विभिन्न किंवदंतियों का उत्सव लोगों को सच्चाई की शक्ति के बारे में आश्वस्त करता है क्योंकि इन सभी किंवदंतियों का नैतिक बुराई पर अच्छाई की अंतिम जीत है। हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की कथा भी इस तथ्य की ओर इशारा करती है कि भगवान की अत्यधिक भक्ति भुगतान करती है क्योंकि भगवान हमेशा अपने सच्चे भक्त को अपनी शरण में लेते हैं। ये सभी लोगों को अपने जीवन में एक अच्छे आचरण का पालन करने और सच्चे होने के गुण में विश्वास करने में मदद करती हैं। होली लोगों को सच्चे और ईमानदार होने के गुण में विश्वास करने और बुराई से लड़ने में मदद करती है। इसके अलावा, होली साल के ऐसे समय में मनाई जाती है जब खेत पूरी तरह खिल जाते हैं और लोग अच्छी फसल की उम्मीद करते हैं। यह लोगों को होली की भावना में आनंदित होने, आनंद लेने और खुद को डूबने का एक अच्छा कारण देता है।

    इसे जरूर पढ़ें: रंगों के त्योहार होली के बारे में जानें ये रोचक बातें

    Recommended Video


    सामाजिक महत्व

    होली समाज को एक साथ लाने और एक दूसरे के बीच ताने-बाने को मजबूत करने में मदद करती है। क्योंकि, यह त्योहार हिंदुओं के अलावा अन्य धर्मों में भी मनाया जाता है। होली की परंपरा यह है कि होली पर शत्रु भी मित्र बन जाते हैं और आपसी किसी भी लड़ाई को भूल जाते हैं। इस दिन लोग अमीर और गरीब के बीच भी अंतर नहीं करते हैं और सभी लोग मिलनसार और भाईचारे की भावना के साथ इस त्योहार को मनाते हैं।(होलिका दहन के दिन करें ये 10 उपाय) 

    वास्तव में यह होली का त्योहार हम सभी के बीच बहुत ज्यादा मायने रखता है और आपसी प्रेम और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit: freepik.com 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi