herzindagi
Feminine things made for men

हील्स से लेकर पैड तक, महिलाएं जिनका करती हैं बेझिझक इस्तेमाल...पुरुषों के लिए बनाई गई थीं ये चीजें

हील्स, पैड्स और स्टॉकिंग्स जैसी कितनी चीजों का आज महिलाएं बेझिझक होकर इस्तेमाल कर रही हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं ये चीजें महिलाओं के लिए नहीं, पुरुषों के लिए बनाई गई थीं। अगर नहीं, तो आइए यहां इस बारे में डिटेल से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-19, 11:05 IST

बाजार में जब भी हम शॉपिंग करने निकलते हैं तो कपड़े से लेकर जूतों तक, कुछ चीजों को देखकर मान लेते हैं वह पुरुषों के लिए नहीं है। लेकिन, कभी आपने हाई हील्स, स्टॉकिंग्स या डिस्पोजेबल पैड लेते समय सोचा है कि ये चीजें किसी समय मूल रूप से पुरुषों के लिए बनाई गई थीं।

जी हां, आज हम ऐसी ही कुछ चीजों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कभी पुरुषों के इस्तेमाल के लिए बनाई गई थीं। लेकिन, आज महिलाएं उनका बेझिझक इस्तेमाल कर रही हैं। आइए, यहां जानते हैं कि कौन-कौन सी चीजों को पुरुषों के लिए विकसित किया गया था, लेकिन वह समय के साथ महिलाओं की जिंदगी का हिस्सा बन गईं।

कभी पुरुषों के लिए बनाई गई थीं ये चीजें

हाई हील्स 

high heels used by men

कैजुअल से लेकर पार्टी वियर के साथ महिलाएं हाई हील्स कैरी करती हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि इसे मूल रूप से कभी पुरुषों के लिए बनाया गया था। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन, यह सच है। ऐसा माना जाता है कि हाई हील्स का इस्तेमाल सबसे पहले पर्शियन सैनिकों ने किया था। वह घोड़ों पर बैठकर युद्ध करने के दौरान हाई हील्स का इस्तेमाल किया करते थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि हील्स की वजह से उनके पैर घोड़ों के रकाब में फंस जाते थे और उन्हें युद्ध के दौरान बार गिरने का डर नहीं रहता था। पर्शियन के बाद 17वीं शताब्दी में फ्रेंच के कुछ पुरुषों ने हील्स पहनना शुरू किया था। फिर, यह महिलाओं के बीच पॉपुलर हो गया। 

इसे भी पढ़ें: प्लेटफॉर्म पर पीली लाइन से लेकर स्टेशन पर डस्टबिन के न होने तक, दिल्ली मेट्रो के ये 5 फैक्ट्स हैं खूब दिलचस्प

डिस्पोजेबल पैड 

disposable pads used by men once

आज महिलाएं पीरियड्स में पैड्स, मेंस्ट्रुअल कप या टैम्पून का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, एक समय था जब गंदा कपड़ा या भूसा लगाकर महिलाओं को पीरियड्स का समय निकालना पड़ता था। जिसकी वजह से तरह-तरह के इंफेक्शन और बीमारियां भी हो जाती थीं। लेकिन, महिलाओं के लिए वरदान साबित हुए डिस्पोसेबल पैड्स एक समय पर पुरुषों के लिए डिजाइन किए गए थे। डिस्पोसेबल पैड्स से जुड़ा यह फैक्ट सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन, प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक बड़ी कॉरपोरेशन ने पल्प और पेपर की मदद से सैनिकों के डिस्पोजेबल पैड बनाए थे। यह पैड्स कपड़े या कॉटन की तुलना में पानी को ज्यादा सोख पाता था।

विश्व युद्ध के दौरान ही ईलाज के दौरान एक नर्स ने इन पैड्स को देखा और पाया कि इसका इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान किया जा सकता है।

जी स्ट्रिंग

जी स्ट्रिंग वाली अंडरवियर, जिसे थॉन्ग भी कहा जाता है। इसका आज महिलाएं बेझिझक इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, एक समय पर इसका पुरुष भी इस्तेमाल करते थे। ऐसा कहा जाता है कि पुराने समय में मिस्र, ग्रीस और जापान में थॉन्ग यानी जी स्ट्रिंग को स्पोर्ट्स खेलने या स्विमिंग के दौरान पहना करते थे। फिर समय के साथ जी-स्ट्रिंग महिलाओं के बीच फेमस हो गई।

स्टॉकिंग्स 

stocking origin for men

शॉर्ट ड्रेस या स्कर्ट के नीचे कई लड़कियां नेट वाली जुराब पहनती हैं। इन्हें ही स्टॉकिंग्स कहा जाता है। बाजार में आजकल तरह-तरह की फैशनेबल स्टॉकिंग्स मिलने लगी हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं इन स्टॉकिंग्स को भी कभी पुरुषों के लिए बनाया गया था। 9वीं सदी के करीब सफेद और कलरफुल स्टॉकिंग्स अपर क्लास के पुरुष पहना करते थे। हालांकि, 18वीं शताब्दी में यह महिलाओं के बीच पॉपुलर हो गया और अब इसका वह बेझिझक इस्तेमाल करती हैं।

इसे भी पढ़ें: हजार, लाख नहीं बल्कि करोड़ों रुपये का मालिक है भारत का यह भिखारी, प्रॉपर्टी जान दंग रह जाएंगे आप

क्रॉप टॉप

क्रॉप टी-शर्ट, टॉप और स्वेटर का ट्रेंड लड़कियों के बीच खूब पॉपुलर है। कॉलेज आउटफिट से लेकर पार्टीज में लड़कियां स्टाइल के साथ क्रॉप टॉप कैरी करती हैं। लेकिन, इसका डिजाइन भी मूल रूप से पुरुषों के लिए किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि क्रॉप टॉप को फुटबॉल खेलने के समय पुरुषों द्वारा पहना जाता था। लेकिन, 90 का दशक आते-आते पुरुषों को अपना पेट दिखाना अजीब लगने लगा और उसके बाद यह लड़कियों और महिलाओं के बीच पॉपुलर हो गया। 

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।