Gudi Padwa Rangoli Designs: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपद तिथि को प्रत्येक वर्ष गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाता है। नए साल का प्रतीक गुड़ी पड़वा का पर्व इस साल 30 मार्च को मनाया जा रहा है। यह पर्व महाराष्ट्र,गोवा और अन्य राज्यों में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसे 'उगादि' महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, कश्मीरी हिंदू 'नवरेह' और मणिपुर में 'साजिबु नोंगमा पंबा' के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर लोग अपने घर को साफ-सुथरा करने के साथ ही फूल-पत्तियों की मदद से सजाते हैं। साथ ही कुछ लोग मुख्य द्वार पर रंगोली की डिजाइन भी बनाते हैं।
अगर आप भी गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाते हैं और सजावट के लिए घर के मुख्य द्वार या छत पर रंगोली डिजाइन से सजाना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए सुंदर रंगोली डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप बोतल के ढक्कन, थाली और माचिस की तीली बना सकती हैं।
गुड़ी पड़वा के मौके पर आंगन या मुख्य द्वार पर गोला आकृति के बीच में कलश की डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए थाली की मदद से एक सर्कल बनाएं। इसके बाद फेविकोल बोतल में सफेद रंग भरकर सर्कल के किनारे डॉट्स बनाएं। इसके बाद बीच में डॉट बनाते हुए एक और सर्कल बनाएं। अब बीच में कलश की आकृति बनाकर पूरा करें। इसके बाद बड़े गोले में पीला और नारंगी रंग का छोटा-छोटा ढेर लगाएं। अब माचिस की तीली से इन गोले में होल करें। आखिर में सर्कल के किनारे पर पत्ती की आकृति बनाएं।
इसे भी पढ़ें- Gudi Padwa Rangoli Design:चूड़ी की मदद से तैयार करें गुड़ी पड़वा के लिए ये आसान रंगोली डिजाइन
गुड़ी पड़वा के त्योहार पर आप इसका प्रतीक बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले थाली की मदद से हाफ सर्कल बनाए। दूसरी तरफ कलश, चुनरी और बांस की आकृति बनाकर उसमें लाल रंग से डॉट रखते हुए रंगोली को पूरा करें। अब हाफ सर्कल में नीला रंग भरकर लाल और ऑरेंज कलर से डॉट रखते हुए माचिस की तीली से फ्लावर बनाएं। रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए किनारे पर डॉट और कलश के ऊपर स्वास्तिक बनाकर इसे पूरा करें।
अगर आप कम समय में गुड़ी पड़वा के लिए रंगोली बनाना चाहती है, तो आप इस डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए आपके केवल 10-15 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए सबसे पहले चॉक की मदद से चुनरी की रफ डिजाइन बनाएं। इसके बाद इसके ऊपर कलश बनाकर आम की पत्ती और डॉट रखते हुए माला बनाएं। आखिर में रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए माचिस की तीली से चुनरी पर ऊपर की ओर खींचते हुए लाइन बनाएं।
शुभ गुड़ी पड़वा रंगोली के मौके पर डिजाइन बनाने के लिए थाली की मदद से सबसे पहले एक गोला बनाएं। अब इसके बाद किनारे पर बांसुरी की डिजाइन बनाएं। अब सर्कल के किनारे पर चुनरी की डिजाइन बनाएं। आखिर में चुनरी के ऊपर कलश और फूल-पत्ती क्रिएट करें। रंगोली को फिनिशिंग देने के लिए माचिस की तीली से चुनरी के किनारे पर डॉट और बीच में शुभ गुड़ी पड़वा लिखकर इसे कम्पलीट करें।
अगर आप कुछ अलग और यूनिक रंगोली बनाना चाहती हैं, तो आप इस आकृति को चुन सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले थाली की मदद से एक सफेद डॉट रखते हुए सर्कल बनाएं। इसके बाद ऊपर की ओर कलश बनाएं। अब सर्कल के किनारे पर डॉट के ऊपर लाल रंग से डॉट रखें। आगे माचिस की तीली से सफेद रंग को अंदर की ओर खींचते हुए फूल की आकृति बनाएं। इसके बाद कलश के किनारे पर पत्ती और फूल की डिजाइन बनाएं। आखिर में हैप्पी गुड़ी पड़वा लिखें। आखिर में कलश के ऊपर स्वास्तिक की डिजाइन बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Pinterest, Instagram account
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।