Gudi Padwa Rangoli Design:चूड़ी की मदद से तैयार करें गुड़ी पड़वा के लिए ये आसान रंगोली डिजाइन

Gudi Padwa 2024 Rangoli Design: गुड़ी पड़वा का पर्व 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आंगन और छत पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। गुड़ी पड़वा त्योहार का नाम हर राज्य में अलग-अलग होता है। गुड़ी पड़वा पर्व को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसे उगादि, कश्मीरी हिंदू इस पर्व को नवरेह नाम से जाना जाता है। त्योहार को खास बनाने के लिए अपने घर की साज-सज्जा करने के साथ मुख्य द्वार पर रंगोली डिजाइन बनाते हैं। अगर आप भी गुड़ी पड़वा पर रंगोली बनाना चाहती हैं, लेकिन आप यह चाहती हैं कि ज्यादा समय न लगें। ऐसे में आप चूड़ी से बनने वाली इन रंगोली डिजाइन को बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको चूड़ी की मदद से रंगोली बनाने के लिए आसान टिप्स और डिजाइन बताएंगे।
गुड़ी पड़वा पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन (Gudi Padwa Rangoli unique design)
गुड़ी पड़वा के त्योहार पर आप हैप्पी गुड़ी पड़वा लिखकर इस तरह की आसान रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। अगर आप यूनिक रंगोली डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह की रंगोली को बना सकती हैं, जिसमें एक महिला घर की बालकनी में खड़ी होकर निहार रही है और बगल गुड़ी पड़वा का प्रतीक चिह्न बना हुआ है। इसे आप अपने मनपसंद कलर के साथ डिजाइन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- मंदिर की दहलीज पर बनाएं ये खास रंगोली
चूड़ी से बनाएं गुड़ी पड़वा डिजाइन (Gudi Padwa Rangoli Simple Design)
गुड़ी पड़वा के मौके पर अगर आप 15 मिनट में रंगोली बनाना चाहती हैं तो आप इस डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले गोल आकार में चूड़ी को रखें। अब चूड़ी के अंदर दो अलग-अलग रंग के चार-चार डॉट रखें। चूड़ी के अंदर के हिस्से को सिंगल रंग से भरें। अब बीच वाले हिस्से में हरे रंग से 4 डॉट रखकर उन्हें स्पून की मदद से फैलाएं। इसके बाद इसके ऊपर वाले हिस्से में रखी चूड़ी के बाहर सफेद कलर से छोटे-छोटे बनाएं। डिजाइन बनने के बाद आराम से चूड़ियों को हटाएं।
स्वास्तिक गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन (Simple Rangoli Designs For Gudi Padwa)
तीन रंग की मदद से बनाएं गुड़ी पड़वा रंगोली (Simple Easy Gudi Padwa Rangoli Designs)
आप इस रंगोली डिजाइन को तीन चूड़ी की मदद से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए चूड़ी के बीच में सफेद रंग से डॉट रखते हुए इयरबड्स की मदद से फैलाते हुए फूल बनाएं। फूल के किनारे पर डॉट बनाते हुए गोल आकार बनाएं। इसके बाद किनारे पर ऑरेंज कलर से डाट रखकर स्पून की मदद से फैलाएं। अब इस पर ग्रीन कलर की मदद से पत्ती डिजाइन बनाएं। इस रंगोली को और खूबसूरत बनाने के लिए बीच में गुड़ी पड़वा लिखें।
इसे भी पढ़ें-Gudi Padwa Rangoli Design 2024: गुड़ी पड़वा पर चावल से बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन, रंग भरने में नहीं होगी परेशानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथआपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है!
हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- (@rangoli nation)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।