Gudi Padwa Rangoli Designs 2024: माचिस की तीली और कटोरी की मदद से 10 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये डिजाइन, बस फॉलो करें ये टिप्स

गुड़ी पड़वा के दिन घर में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसे बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही आपके आस-पास से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। गुड़ी पड़वा का पर्व नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।
अगर आप भी इस पर्व में अपने घर के आंगन में या पूजा स्थल पर रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से सुंदर रंगोली बना पाएंगे।
गुड़ी पड़वा आसान रंगोली डिजाइन

- अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके आसानी से रंगोली बना सकते हैं।
- इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 6 एक ही साइज की छोटी कटोरी लेनी है।
- अगर आप बड़ी रंगोली बनाना चाहते हैं, तो आप बड़े आकार की कटोरी ले सकते हैं।
- इसके बाद आप रंगोली को भरने के लिए बोतल आर छन्नी की इस्तेमाल करें।
- बोतल और छन्नी का इस्तेमाल करने से आप रंगोली भी जल्दी बना लेंगे और रंग फैलेगा भी नहीं।
- इसके बाद तीली की मदद से रंगोली के अंदर डिजाइन बनाएं।
- आप चाहें, तो तस्वीर में नजर आ रहे डिजाइन को छोड़ सकती हैँ।
- केवल अंदर के डिजाइन से भी आपकी रंगोली बहुत सुंदर लगेगी।
इसे भी पढ़ें- Gudi Padwa Rangoli Design 2024: गुड़ी पड़वा पर चावल से बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन, रंग भरने में नहीं होगी परेशानी
स्वस्तिक रंगोली डिजाइन
- अगर आप सबसे आसान रंगोली डिजाइन चाहते हैं, तो इसे बना सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आप चॉकी और स्केल की मदद से जमीन पर स्वास्तिक का डिजाइन बनाएं।
- इसके बाद आप बोतल की मदद से स्वास्तिक के ऊपर बिंदी का डिजाइन बनाएं
- अब आप काटें वाली चम्मच की तीली की मदद से रंगों पर इसे नीचे से ऊपर की तरफ चलाएं।
- अब आप स्वास्तिक के बीच में गोल डिजाइन बनाने के लिए कटोरी का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- Gudi Padwa Rangoli Designs 2024: गुड़ी पड़वा के लिए 10 मिनट में बन जाएंगे ये कलश रंगोली डिजाइन, घर के आंगन पर बनाएं
छोटी रंगोली डिजाइन (Small Rangoli Designs)

(image credit- rangoli by jyoti rathod_ youtube)
- अगर आप छोटी रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो इस तरह का डिजाइन बना सकते हैं।
- इसे बनाने के लिए आप अलग अलग साइज की कटोरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब आपको हर गोल में अलग-अलग रंग नजर आ रहे होंगे।
- अलग-अलग रंगों को का डिजाइन बनाने के लिए आप गोल आकार वाले चम्मच का इस्तेमाल करें।
- इसे गोल डिजाइन बनाना आसान रहता है।
- रंगोली के बीच में नजर आ रहा गोल डिजाइन बनाने के लिए आप बड़ी थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Radhika Rangoli Art, Menaka's Rangoli, CRAFTIFY_You Tube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।